रांची: नये साल की शुरुआत से ही झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। सोमवार को आसमान में बादल छाये रहे। रांची समेत आसपास इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। हालांकि मौसम के इस तरह बदलने के बाद से ठंड में वृद्धि दर्ज की गयी है। सुबह में कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकलने के कारण ठंड बढ़ गयी है। सोमवार को भी दोपहर का तापमान करीब 11 डिग्री न्यूनतम रहा। इसका असर राजधानी रांची में भी है। ठंडी हवा चल रही है और धूप नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक यही हाल रहेगा, क्योंकि झारखंड के ऊपर अपर इयर सर्कुलेशन बना हुआ है। इसलिए लोगों को ठंड से निजात नहीं मिलेगी। वहीं, तीन अक्टूबर को गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मंगलवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। खासकर झारखंड के उत्तरी भाग एवं राजधानी के आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गयी है। सब्जी की खेती करनेवाले किसानों को एहतियात बरतने का सुझाव दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version