भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पार्टी का घोषणा पत्र ‘लोक कल्‍याण संकल्‍प पत्र- 2017’ के नाम से जारी किया। उन्‍होंने कहा कि यूपी में एक बार भाजपा को सरकार बनाने का मौका दीजिये, इस राज्‍य को बीमारू राज्‍य से बाहर ले आएंगे। उत्तर प्रदेश में विकास करने वाली सरकार की जरूरत है। भाजपा चाहती है कि प्रदेश में जाति विहीन और परिवारवाद की राजनीति समाप्त हो। उन्‍होंने 300 से ज्‍यादा सीटें जीत कर भाजपा के सरकार बनाने का भरोसा जताया।

शाह ने राम मंदिर के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कहा कि संवैधानिक तरीके से राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान में घोषणा पत्र जारी किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में भाजपा ने एक प्रयोग के जरिये लोगों की राय ‘यूपी के मन की बात’ के नाम से जानने की कोशिश की।

यूपी में भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश अध्‍यक्ष के नेतृत्‍व सभी नेताओं ने इस संकल्‍प पत्र पर काम किया है। उम्‍मीद है कि इस संकल्‍प पत्र को प्रदेश की 20 करोड़ जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

परिवाद को लेकर मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा, परिवाद उसके कहते हैं जब किसी सीएम का बेटा सीएम बने और पीएम का बेटा पीएम बने। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी का उदाहरण भी दिया।

अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा-

  • किसानों से कर्ज पर ब्याज नहीं लिया जाएगा।
  • कृषि मजदूरों को दो लाख रुपए का बीमा दिया जाएगा।
  • गंन्ना किसानों को तुरंत किसानों को तुरंत भुगतान किया जाएगा।
  • सरकार बनने के तुरंत बाद डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी
  • डेयरी विकास फंड का गठन होगा।
  • जानवरों के अवैध कत्लखाने बंद किए जाएंगे।
  • भविष्य में गन्ना किसानों को फसल बेचने के 14 दिनों के भीतर पूरा भुगतान सुनिश्चित करेगी सरकार।
  • सभी लघु एवं सीमांत किसानों का फसली ऋण माफ किया जाएगा।
  • 2022 तक उत्तर प्रदेश के किसानों की कृषि आमदनी को दोगुना करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा।
  • दीन दयाल सुरक्षा बीमा योजना के तहत भूमिहीन कृषि मज़दूरों का 2 लाख रुपये तक का बीमा मुफ्त करवाया जाएगा।
  • भूमिहीन कृषि मज़दूरों को गौधन योजना के तहत मिलेंगे दुधारू पशु।
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की होगी व्यवस्था।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ हर इच्छुक व जरूरतमंद किसान को मिलेगा।
  • प्रदेश के हर ब्लॉक पर गोदाम और कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था होगी।
  • हर खेत को पानी देने के लिए 20 हज़ार करोड़ से बनेगा ‘मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई फंड’।
  • छात्राओं को स्ना‍तक तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
  • सभी कॉलेजों में फ्री वाई-फाई दी जाएगी।
  • राज्य में 6 एम्स अस्पताल और 25 मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।
  • शिक्षामित्रों को तीन महीने में नौकरी दी जाएगी।
  • वर्ग 3 व 4 की नौकरी मे इंटरव्यू खत्म करेंगे।
  • एंटी भू माफिया टास्कफोर्स बनाएंगे
  • गरीबों को निःशुल्क गैस पहुंचाएंगे
  • नोएडा मेट्रो का विस्तार करेंगे
  • नए हवाई अड्डे बनाए जाएंगें
  • बुन्देलखंड विकास बोर्ड का गठन सीएम ऑफिस के अंतरगत किया जाएगा।
  • संवैधानिक तरीके से राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version