गढ़वा: गढ़वा जिला भाजपा के सभी जिला कमेटी के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष सहित सभी स्तर के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें 10 दिनो के अंदर पूर्ण कालिक कार्यकतार्ओं का चयन किये जाने को लेकर रणनीति बनाई गई। पूर्ण कालिक कार्यकतार्ओं को तीन केटेगरी में बांट कर चयन किए जाने की बात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के द्वारा कहा गया। जिसमें मंडल स्तर पर चयनित कार्यकर्ता को 15 दिनों के लिए किसी खास क्षेत्र में जाकर संगठन को मजबूत करने का दायित्व सौंपा जाएगा।

उसी तरह छह माह के लिए जिला कमेटी के माध्यम से ऐसे कार्यकर्ता का चयन किया जाएगा जबकि एक वर्ष के लिए पार्टी को सशक्त बनाने के कार्य के लिए प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ता का चयन किए जाने की बात कही गई। जिनका दायित्व भाजपा के कमजोर प्रभाव क्षेत्रों वाले स्थानो में जाकर संगठन को मजबूत बनायें जाने का दायित्व सौंपा जाएगा। मौके पर बोलते हुए बैठक में उपस्थित विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण की दिशा में काफी तेज गति से कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि देश को समृद्ध व सशक्त बनाने को लेकर संगठन कई योजनाओं पर कार्य कर रहा है। इसके लिए जिला कार्य समिति को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी योजना को मूर्त रूप देने के लिए पूर्ण कालिक कार्यकर्ता का चयन किए जाने की योजना है। जिसके लिए ऐस 1000 कार्यकतार्ओं का चुनाव किया जाना है। उन्होंने कहा कि फिलवक्त दिन दयाल जन शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इसी प्रकार पंडित दिन दयाल जनशताब्दी कार्ययोजना के तहत पूर्ण कालिक कार्यकतार्ओं का चयन किया जा रहा है। जिसके लिए अगामी समय में जिला कार्य समिति की बैठक की जायेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, विनय चौबे, वीणा पाठक सहित कई मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version