Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»टेनिस»बोपन्ना-जीवन ने चेन्नई ओपन का युगल खिताब जीता
    टेनिस

    बोपन्ना-जीवन ने चेन्नई ओपन का युगल खिताब जीता

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई:  सिर्फ दूसरी बार जोड़ीदार बनाकर खेल रहे रोहन बोपन्ना और जीवन नेदुनचेझियान ने आल इंडियन फाइनल में हमवतन दिविज शरण और पूरव राजा को हराकर चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरूष युगल का खिताब जीत लिया। दुनिया के 28वें नंबर के खिलाड़ी बोपन्ना और जीवन ने टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले दिविज और राजा को सिर्फ 65 मिनट में 6-3, 6-4 से हराया। बोपन्ना और जीवन का यह जोड़ी के रूप में पहला खिताब है और इन्होंने दिविज और राजा को तीसरा खिताब जीतने से वंचित किया। वर्ष 2011 में लिएंडर पेस और महेश भूपति की स्टार जोड़ी के खिताब जीतने के बाद यह पहला मौका है जब किसी भारतीय जोड़ी ने चेन्नई ओपन का खिताब जीता। पेस और भूपति ने चेन्नई ओपन में पांच बार खिताब जीता है। बोपन्ना के कॅरियर का यह 15वां और जून 2015 के बाद पहला खिताब है। बोपन्ना ने पिछली बार फ्लोरिन मर्जिया के साथ मिलकर स्टुटगार्ट ओपन का खिताब जीता था। इसके बाद इस भारतीय खिलाड़ी को सिडनी और मैड्रिड में शिकस्त का सामना करना पड़ा। एटीपी विश्व टूर स्तर पर जीवन का यह पहला खिताब है। उन्होंने चैलेंजर सर्किट पर तीन युगल खिताब जीते हैं।

    दिविज और राजा की जोड़ी टूर्नामेंट में अपनी अब तक की लय को बरकरार नहीं रख सकी। फाइनल में खेल रहे सबसे कुम अनुभव वाले खिलाड़ी जीवन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और वह एकमात्र खिलाड़ी रहे जिसने मैच में अपनी सर्विस नहीं गंवाई। दूसरी तरफ दिविज और राजा को अपनी सर्विस को लेकर जूझना पड़ा और मैच के नतीजे में इसकी अहम भूमिका रही। सत्र 2017 में पाब्लो क्यूवास के साथ जोड़ी बनाने वाले बोपन्ना ने कहा, ‘‘यह भारतीय टेनिस के लिए बड़ा कदम हैं क्या पता यह किसी बच्चे को रैकेट के लिए प्रेरित करे। यह भारतीय टेनिस के लिए बड़ी जीत है।’’ बोपन्ना ने जीवन की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘मेरा काम उसे सहज महसूस कराना था। यहां तक कि दिविज और राजा दबाव महसूस कर रहे थे। दोनों टीमों को मौके मिले और हमने अधिक का फायदा उठाया।“

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधोनी की कप्तानी में अंतिम मैच, युवराज और नेहरा पर भी नजरें
    Next Article मोहन बागान ने चर्चिल ब्रदर्स को हराया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राष्ट्रीय खेल : टेबल टेनिस मिश्रित डबल्स में दिखा रोमांच, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने किया दमदार प्रदर्शन

    February 12, 2025

    राष्ट्रीय खेल: टेबल टेनिस में पश्चिम बंगाल ने दोनों टीम इवेंट्स में जीते गोल्ड

    February 11, 2025

    प्राइम टेबल टेनिस लीग के तीसरे सत्र की मेजबानी करेगा इंदौर 

    November 5, 2024
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
    • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
    • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
    • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
    • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version