धनबाद: शनिवार को पूजा टॉकिज के पास ट्रैफिक पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया। अभियान से धनबाद जिला पुलिस अभी प्रेम की भाषा समझा रही है पर जागरूकता अभियान के बाद पुलिस सख्ती से पेश आयेगी। धनबाद के शहीद राजू यादव चौक पर शनिवार को हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, रॉटरी क्लब धनबाद तथा स्कूलों के बच्चों ने ट्रैफिक नियम पालन करने के लिए लोगों को जागरुक किया।
इस अभियान में लोगो को गुलाब फूल तथा हेलमेट देकर दो पहिलया वाहन चालक को हेलमेट पहनने को कहा गया। सिटी एसपी अंशुमन कुमार ने भी लोगो को जागरूक किया तथा हेलमेट पहन कर चलने को कहा। सिटी एसपी ने कहा कि अभियान से लोगों को जागरूक कारने का काम किया जा रहा है। और अगर एक हफ्ते के अंदर सुधार नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मोके पर डीटीओ रितु राज शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी अशोक कुमार तिर्की तथा रोटरी क्लब धनबाद के मेंबर और जिला पुलिस मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

