Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»कार्यमंत्रणा की बैठक में निर्णय: 1 घंटा अधिक चलेगा सदन, प्रश्नकाल चलाने पर पक्ष-विपक्ष सहमत
    रांची

    कार्यमंत्रणा की बैठक में निर्णय: 1 घंटा अधिक चलेगा सदन, प्रश्नकाल चलाने पर पक्ष-विपक्ष सहमत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 17, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: स्पीकर डॉ दिनेश उरांव की अध्यक्षता में संपन्न कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में निर्धारित समय से एक घंटा अधिक सदन चलाने पर सहमति बनी। प्रश्नकाल चलाने पर पक्ष और विपक्ष सहमत हुए। विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद स्पीकर डॉ दिनेश उरांव के कार्यालय कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने बताया कि बैठक में सत्रावधि को लेकर चर्चा हुई।

    विपक्ष की तरफ से यह कहा गया कि 15 दिनों के सत्र में कई महत्वपूर्ण विभागों का बजट गिलोटिन हो रहा है, उस पर चर्चा नहीं हो पायेगी। प्रश्नकाल को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। विधायकों ने कहा कि प्रश्नकाल नहीं होने से जनता की समस्या सदन में नहीं आ पाती है। पिछले वर्ष एक दिन भी सदन नहीं चला, सदस्यों का एक भी सवाल नहीं आया। तब बैठक में यह तय हुआ कि बजट और अनुदान मांग पर चर्चा के लिए सत्र की निर्धारित अवधि को चार बजे से बढ़ाकर पांच बजे तक किया जायेगा। यह भी तय हुआ कि प्रश्नकाल चलेगा।

    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रश्नकाल चलेगा, तो सत्र की अवधि एक घंटा बढ़ायी जायेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने भी इस पर सहमति प्रदान की है। कहा कि बैठक में यह भी तय हुआ कि सदन में जो भी प्रश्न आये, यदि वह नीतिगत विषय का नहीं है, तो उस पर तीन से ज्यादा पूरक नहीं पूछे जायेंगे। कहा कि बहुत प्रश्न ऐसे होते हैं जो विधानसभा क्षेत्र के होते हंै। इस पर भी प्रश्नकर्ता विधायक के आलावा अन्य विधायक पूरक पूछने के लिए खड़े हो जाते हैं। इस परंपरा को समाप्त किया जायेगा। सदन में अधिक से अधिक प्रश्न आयेंगे। कहा कि देश की सभी विधानसभा में यह परंपरा लागू है। कहा कि नीतिगत प्रश्न होगा, तो सभी सदस्य पूरक पूछ सकते हैं। इधर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सदन में प्रश्न आये, वह इसके पक्षधर हैं, लेकिन कोई हाथ में हथकड़ी और पांव में बेड़ी लगाकर मेरे मुंह को बंद नहीं कर सकता।

    वहीं नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि सदन में सरकार का सटीक जवाब मिलेगा, तो सदन चलेगा। खानापूर्ति सरकार करेगी तो विपक्ष भी अपना रुख अख्तियार करेगा। बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, आलमगीर आलम, प्रदीप यादव, सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, राधाकृष्ण किशोर, नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, सुखदेव भगत, रवींद्रनाथ महतो, सत्येंद्र तिवारी, बिरंची नारायण, गीता कोड़ा, राजकुमार यादव, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, अनंत ओझा उपस्थित थे।

    कार्यमंत्रणा झारखंड सदन बैठक स्पीकर डॉ दिनेश उरांव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेलिब्रेशन को भवन प्लान नगर निगम को प्रस्तुत करने का निर्देश
    Next Article CS और DGP को बर्खास्त करने के लिए विपक्ष का प्रदर्शन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version