राहुल कुमार
चैनपुर। थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत शुक्रवार को झारखंड आ रहे हैं। यहां वह परमवीर अल्बर्ट एक्का की पत्नी और कई शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। उनके चैनपुर आगमन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। पूरा चैनपुर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। सेना द्वरा लगातार सेनाध्यक्ष केआगमन से पूर्व रिहर्सल किया जा रहा है। उनके आगमन की तैयारियां पूरी हो गयी हैं।
सेवानिवृत्त सैनिकों को भी करेंगे सम्मानित : शहीद की पत्नी के अलावा गुमला जिला के सेवानिवृत्त सैनिकों (जो किसी युद्ध में शामिल रहे हों) को भी सेनाध्यक्ष सम्मानित करेंगे। विभिन्न युद्धों में वीरगति को प्राप्त वीर सैनिकों की विधवाओं को भी सम्मानित करने की योजना है।