रामगढ़। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का 75वां जन्म दिवस विभिन्न स्थानों पर नेता और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने स्कूली बच्चों के साथ केक काटा। वहीं उपस्थित नेता और कार्यकर्ताओं ने तुम जियो हजारों साल, हैप्पी बर्थडे टू यू गुनगुनाया। वहीं जिलाध्यक्ष ने गरीब-असहाय लोगों के बीच कंबल और मिठाई बांट कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
नगर अध्यक्ष मुमताज मंसूरी के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक के निकट पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के जन्मदिन पर केक काटा गया। जबकि झारखंड छात्र मोर्चा के प्रेमदीप कुमार के नेतृत्व में रामगढ़ महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। दर्जनों छात्रों ने रक्तदान कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
ये लोग थे मौके पर: इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य छेदी महतो, वरिष्ठ झामुमो नेता भुनेश्वर महतो उर्फ भुन्नू, महेंद्र मुंडा, जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो, महेश ठाकुर, जिला सचिव विनोद महतो, मो आलम, सुदर्शन महतो, खुर्शीद आलम, पवन करमाली, खगेश्वर महतो, शंभू बेदिया, राजू साहू, अरुण बनर्जी, धर्मेंद्र मिश्रा, मुरलीधर कोठारी, जग्गू करमाली, सुशील कुमार, साबिर हुसैन, जावेद आलम, सोमदेव करमाली, कैलाश शर्मा, सुशांत कुमार, सकलदेव करमाली, राजेश गिरी, चंदन करमाली, विशाल कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।