Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री सुकन्या योजना: 36 लाख परिवार होंगे लाभान्वित
    Breaking News

    मुख्यमंत्री सुकन्या योजना: 36 लाख परिवार होंगे लाभान्वित

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 3, 2019Updated:January 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड सरकार ने किसानों और बेटियों के लिए नये साल में अलग-अलग सौगात दी है। गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने किसानों के हाथ में मोबाइल और बेटियों के नाम मुख्यमंत्री सुकन्या योजना शुरू करने का फैसला किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव अमिताभ कौशल ने कैबिनेट की ब्रीफिंग में बताया कि पहले से चली आ रही मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना को री-स्ट्रक्चर कर मुख्यमंत्री सुकन्या योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत सात अलग-अलग श्रेणियां बनायी गयी हैं, जिनमें लड़की के जन्म से लेकर उसके 20 साल होने तक राज्य सरकार सात अलग-अलग चरणों में पैसे देगी। उन्होंने बताया कि इस योजना का मकसद महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा और बाल विवाह पर रोक लगाना है।

    आकस्मिकता निधि से 50 करोड़ रुपये एडवांस
    कौशल ने बताया कि लक्ष्मी लाडली योजना के लिए फिलहाल झारखंड आकस्मिकता निधि से 50 करोड़ रुपये एडवांस के रूप में लिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि पहले से इस योजना के लाभुकों को अलग-अलग हिसाब से सेटल किया जायेगा। वहीं, स्पेशल ड्राइव चलाकर लक्ष्मी लाडली योजना के लाभुकों का डिजिटाइजेशन होगा और उन्हें नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट दिया जायेगा।

    बेटी की जन्म से युवावस्था राशि देगी सरकार
    इस योजना के तहत बेटी के जन्म से उसकी युवावस्था तक निश्चित समय अंतराल पर सरकार राशि जमा करेंगी। बेटी के जन्म से लेकर दो साल की अवधि तक 5000 रुपये बेटी की मां के खाते में डाले जायेंगे। इसी प्रकार बच्ची जब कक्षा एक में पहुंचेगी, तो पांच हजार, पांच में पहुंचेगी तो 5000, कक्षा आठ में पहुंचेगी तो 5000, 10वीं और 12 वीं में भी 5000-5000 हजार रुपये डाले जाएंगे। यदि बच्ची की शादी 18-20 साल की अवधि में नहीं होती है, तो उसके खाते में सीधे 10 हजार रुपये डाले जायेंगे। योजना पर अगले वित्तीय वर्ष में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जायेगा। इस वित्तीय वर्ष के बकाया समय के लिए आकस्मिक निधि से राशि की व्यवस्था की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर: ट्रक और जीप की आमने-सामने टक्कर, पांच की मौत
    Next Article राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version