Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सीएम ने हर तबके को बजट में साधने का किया है प्रयास
    Breaking News

    सीएम ने हर तबके को बजट में साधने का किया है प्रयास

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 22, 2019Updated:January 22, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने इस कार्यकाल के आखिरी बजट में हर तबके को साधने का प्रयास किया है। बजट का मुख्य फोकस किसान, गरीब, ग्रामीण क्षेत्र और शिक्षा को रखा गया है। मुख्यमंत्री ने बजट पर कहा कि इस बजट में जन्म लेने वाले बच्चे से लेकर पेंशन भोगी वृद्धों तक का ख्याल रखा गया है। कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। बजट को देखा जाये तो कृषि के क्षेत्र में पिछले बार की तुलना में काफी राशि की बढ़ोतरी की गयी है। आधे दर्जन से ज्यादा जनता से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत की जा रही है।

    कृषि बजट में 24.51 प्रतिशत का इजाफा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2016-17 से कृषि बजट अलग से पेश कर रही है। इस वर्ष कृषि बजट में सात हजार 231 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 24.51 प्रतिशत ज्यादा है।

    जेंडर बजट में 8.59 प्रतिशत की वृद्धि
    राज्य सरकार द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष से राज्य की महिलाओं के समग्र विकास के लिए जेंडर बजट की व्यवस्था लागू की गयी। इस बजट में जेंडर बजट के लिए आठ हजार 898 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.59 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए भी पिछले वर्ष से ही अलग से बजट का प्रावधान किया है। इस वर्ष इसमें 27 हजार 142 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.19 प्रतिशत अधिक है।

    बच्चों के लिए लाया चाइल्ड बजट
    राज्य सरकार ने इस वर्ष से चाइल्ड बजट का प्रावधान भी किया है। इसके तहत राज्य में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देना है। सरकार ने चाइल्ड बजट का कुल आकार छह हजार 182 करोड़ रुपये निर्धारित किया है, जो कुल बजट का 11.82 प्रतिशत है।

    किसान हों खुशहाल, सरकार का है पूरा प्रयास
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 28 लाख किसान पूरे तौर पर आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। किसानों के बढ़ते कर्ज का बोझ आज सबसे बढ़ी समस्या है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने किसानों को कृषि कार्य में आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत किसानों को पांच हजार रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष सहायता दी जायेगी। इतना ही नहीं सरकार ने किसानों को स्मार्ट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। धान अधिप्राप्ति के प्रत्येक क्विंटल पर किसानों को डेढ़ सौ रुपये का बोनस दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को बेहतर तकनीक की जानकारी देने के लिए 29-30 नवंबर को ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट का आयोजन किया गया था। झारखंड को इस वर्ष चावल की श्रेणी में कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। सूखे की स्थिति से निपटने के लिए सुजलाम-सुफलाम योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा: शरद ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी की स्थिति
    Next Article झारखंड में 85,429 करोड़ रुपये का बजट पेश
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version