Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोडरमा: शरद ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी की स्थिति
    Breaking News

    कोडरमा: शरद ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी की स्थिति

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 22, 2019Updated:January 22, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। देश की हालत बहुत विकट है और अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है। संविधान और लोकतंत्र संकट में है। इसके लिए लोगों को सामने आने की जरूरत है। मंगलवार को झुमरीतिलैया स्थित ब्लाक मैदान में झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने उक्त बातें कही। कार्यकर्ता सम्मेलन में गठबंधन ने अपनी ताकत दिखायी। सभा को झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के अलावा राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेदू साव जबकि संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह और अरशद खान ने किया। सभा में पूर्व विधायक डॉ सबा अहमद, रामचंद्र केसरी, गुरुसहाय महतो, लक्ष्मण स्वर्णकार, खालिद खलील, सुरेश साव, उमेश यादव, सुनील यादव, सुखदेव यादव, रामनाथ सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

    सिर्फ कॉरपोरेट को लाभ पहुंचाया जा रहा: बाबूलाल मरांडी
    झाविमो के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड और देश में गरीबों, दलितों, पिछडों, आदिवासियों का काम नहीं हो रहा, बल्कि सिर्फ कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। 2014 में नरेन्द्र मोदी पीएम बने, झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनी। देश और राज्य के लोगों को बड़ी उम्मीद थी पर न रोजगार मिला और ना ही काला धन आया। कोडरमा गिरिडीह इलाके में ढिबरा और पत्थर व्यवसाय को चौपट कर दिया गया। ढिबरा चुनकर जो जीविकोपार्जन करते थे सरकार ने उसे बंद कर दिया। लोगों को जेल भेज दिया। 2019 में ऐसी सरकार को उखाड फेंकना है।

    न रोजगार मिला और न ही खेतों में पानी: अन्नपूर्णा देवी
    राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा सरकार में ना तो रोजगार मिला और ना ही खेतों को पानी। अच्छे दिन आम आदमी के लिए नहीं सिर्फ बीजेपी वालों के आये। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, आप देश और राज्यस को जुमलेबाजों से मुक्ति दें। उन्होंने कहा कि लगभग पांच साल हो गये। इसी ब्लाक मैदान में पीएम की सभा हुई थी। उन्होंने कहा था कि माइका की चमक वापस आयेगी। पर सरकार ने माइका, क्रशर एवं स्टोन व्यवसाय को खत्म करने और पेट पर लात मारने का काम किया। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं की हकीकत कोडरमा जिला में दिख रही है, अधिकारी सिर्फ पुरस्कार लेने में व्यस्त हैं।

    चुनाव में झारखंड, बिहार और यूपी की अहम भूमिका: शरद
    शरद यादव ने लोकसभा चुनाव में झारखंड, बिहार और यूपी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि साल 2014 में झारखंड से 12, बिहार से 31 और यूपी से 73 कुल 116 सीटें एनडीए को मिलीं और केंद्र में उसकी सरकार बन गयी। उस समय लोगों को जो सपे दिखाये गये कोई भी पूरा नहीं हुआ। झारखंड में देश के पूंजीपतियों ने डेरा डाल दिया। बीजेपी आम लोगों की पार्टी नहीं अंबानी और अडानी की सरकार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
    Next Article सीएम ने हर तबके को बजट में साधने का किया है प्रयास
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version