नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड की मार के कारण दिल्लीवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कोहरे के के प्रकोप के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे का असर उड़ानों पर भी पड़ा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। आज भी इससे राहत की संभावना नहीं है। हालांकि दिन के समय में ठंड से राहत मिल सकती है।

कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे से 7 बजे तक सभी प्रस्थान वाली उड़ानों को रोका गया था। दिल्ली आने वाली कई उड़ानों पर कोहरे का असर पड़ा और उनकी लैंडिंग में देरी हुई है। एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को डायवर्ट भी किया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version