Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दुमका: दस लाख का इनामी नक्सली ताला ढेर
    Breaking News

    दुमका: दस लाख का इनामी नक्सली ताला ढेर

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। शिकारीपाड़ा में रविवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। इसमें दस लाख का इनामी कुख्यात सहदेव राय उर्फ ताला ढेर हो गया। वह एसपी अरमजीत बलिहार की हत्या समेत 50 से अधिक वारदातों में शामिल था। 2014 में प्रवीर उर्फ हिरेंद्र मुर्मू की गिरफ्तारी के बाद इस इलाके में संगठन की बागडोर नंदलाल मांझी संग सहदेव राय संभाल रहा था। एक नक्सली को गोली लगने की बात कही जा रही है। ताला की मौत पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।

    2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पलासी में पांच पुलिस कर्मी समेत आठ लोगों की हत्या में भी ताला ने अहम भूमिका निभायी थी। सहदेव संथाल परगना का जोनल कमांडर था। अभी पुलिस का सर्च अभियान जारी है। पुलिस ने मौके से एक इंसास और एक एके-47 मिले हैं। एसपी वाइएस रमेश ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान करीब 20 नक्सली थे, जिसमें कई को गोली लगने की संभावना है। मुठभेड़ के दौरान 500 राउंड फायरिंग हुई है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

    एसपी वाइएस रमेश ने बताया कि कई जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि ताला काठीकुंड के बड़ा सरुआपानी का रहने वाला था। उसके पिता बद्री ने ही क्षेत्र में नक्सलवाद की शुरुआत की। उसका भाई रामलाल राय जेल में बंद है।

    राम लाल के जेल जाने के बाद ताला नक्सली गतिविधियों में शामिल हुआ था। बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। खबर थी कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में एकत्र हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर एडिशनल एसपी एसएसबी और डिप्टी कमांडेंट के नेतृत्व में जवानों को सर्च आॅपरेशन के लिए भेजा गया। इसी दौरान पुलिस का नक्सली गुट से सामना हो गया। दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें भाकपा माओवादी का दुर्दांत नक्सली ताला मारा गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: बजट सत्र पर मुहर, स्कूली बच्चों को दो दिन मिलेंगे अंडे
    Next Article बड़ा सवाल : कब होगा रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड का पूरा खुलासा
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version