गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र के तेलखरा में शनिवार की सुबह एक महिला अपनी दो बेटियों संग कुएं में कूद गयी। इस घटना में महिला और उसकी तीन वर्षीय बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गयी, जबकि एक डेढ़ माह की बेटी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद माना जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मृतकों में बसंती देवी (25) और गुड़िया (3) शामिल है। परिजनों के अनुसार, महिला का किसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था।

शुक्रवार को आये थे बसंती के पिता
परिजनों के अनुसार बसंती देवी के पिता भी शुक्रवार को उसके घर आये थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन के लिए मायके चली जाओ पर वह नहीं गयी। शनिवार की सुबह पति गोविंद साव घर से आॅटो चलाने के लिए निकला और बसंती दोनों बेटियों को लेकर खेत की ओर चली गयी और कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version