Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री आज आयेंगे पलामू मंडल डैम को करेंगे जीवित
    Breaking News

    प्रधानमंत्री आज आयेंगे पलामू मंडल डैम को करेंगे जीवित

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 4, 2019Updated:January 4, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेदिनीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पलामू के जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित चियांकी हवाई अड्डे पर आयेंगे। यहीं से वह उत्तर कोयल परियोजना सहित पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और चाइबासा से जुड़ी छह योजनाओं की आन लाइन आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री विशेष चॉपर से चियांकी हवाई अड्डे पर बने हेलीपैड पर सुबह 10.50 बजे उतरेंगे। हेलीपैड के पास पार्टी के प्रमुख नेताओं द्वारा उनका अभिनंदन किया जायेगा। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के लिए वह सड़क मार्ग से 10.55 बजे रवाना होंगे और कार्यक्रम स्थल पर 11 बजे पहुंचेंगे। 11 से 12 बजे तक प्रधानमंत्री शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। 12.05 बजे वह कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 12.10 बजे प्रधानमंत्री हेलीपैड पहुंचेंगे और 12.15 बजे बिहार के गया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगे। इस प्रकार प्रधानमंत्री कुल मिलाकर एक घंटा 25 मिनट पलामू में बितायेंगे।

    आसमान से भी होगी निगरानी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पलामू दौरे को लेकर जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। एसपीजी और एनएसजी के कमांडो ने पूरे कार्यक्रम स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा के लिहाज से 70 मीटर तक स्टेज के बीच की दूरी बनाकर रखी गयी है। कार्यक्रम स्थल में लोगों की बॉडी स्कैनर से जांच की जायेगी। बिना जांच के किसी को भी कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा। पूरे कार्यक्रम स्थल में लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। वायुसेना के हेलीकॉप्टर आसमान से और एसपीजी और एनएसजी के कमांडो जमीन पर पीएम की निगरानी करेंगे।

    5000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात
    पांच हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसमें कई एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा स्तर के अधिकारी शामिल हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस के अलग-अलग विभागों को सुरक्षा में लगाया गया है।

    पलामू प्रमंडल की पुलिस हाई अलर्ट पर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों पलामू, गढ़वा एवं लातेहार की पुलिस हाई अलर्ट पर है। मंडल डैम लातेहार एवं गढ़वा जिले की सीमा पर अवस्थित है, जबकि सभा स्थल पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डे पर है। मंडल डैम के आस-पास भी सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है।

    पलामू पहुंची मेडिकल टीम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पलामू आगमन को लेकर रिम्स में 12 सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है। रांची से टीम शुक्रवार को पलामू पहुंच गयी है। टीम में छह डॉक्टर, नर्स एवं पारा मेडिकल टीम को शामिल किया गया है। मेडिकल टीम के साथ कार्डियक एंबुलेंस भी पलामू भेजी गयी है। एंबुलेंस में आवश्यक दवा, उपचार सामग्री, उपकरण को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचतरा: पुलिस ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया
    Next Article रांची: पारा शिक्षकों की हाई लेवल कमेटी के साथ वार्ता विफल
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version