Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा सरकार का फोकस : सीएम
    Top Story

    शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा सरकार का फोकस : सीएम

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को दिल्ली से रांची पहुंचे। फिर दोपहर बाद वह दुमका चले गये। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने रांची हवाई अड्डे पर कहा कि नयी सरकार का शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रहेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन पहली बार शुक्रवार को दिल्ली गये थे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से शिष्टाचार मुलाकात की। फिर सीएम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की।
    रांची लौटने पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। वहां स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जो काम हुआ है, उसको हम झारखंड में भी लागू करना चाहते हैं। इस बारे में वह जल्दी ही अपनी टीम से विचार-विमर्श करेंगे। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में केजरीवाल से बातचीत हुई और आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उनको शुभकामनाएं भी दी हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि राष्ट्रपति संविधान के सर्वेसर्वा हैं। हमारा हाउस अच्छी तरह से चले, उसके लिए उनसे हमने आशीर्वाद लिया है।
    जल्द मिलेंगे पीएम से
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बातचीत करेंगे कि झारखंड को कैसे और आगे बढ़ाना है। उन्होंने दोहराया कि झारखंड सरकार सूबे के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ मिल कर काम करेगी।
    संथाल के लोगों को धन्यवाद देंगे
    हेमंत सोरेन ने कहा कि दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार संथाल परगना के दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजा आने के बाद वह संथाल परगना नहीं जा पाये थे। अब जा रहे हैं और जनता को धन्यवाद भी देंगे, क्योंकि वहां महागठबंधन का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वहां कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की समस्याओं को भी सुनेंगे।
    केरल के सीएम ने भेजा है पत्र
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएएए पर अभी वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने बताया कि केरल के मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने उन्हें सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र को बचाने की बात कही है। हेमंत सोरेन ने कहा कि वह सीएए का अच्छी तरह से अध्ययन करेंगे, उनकी चिट्ठी को पढ़ेंगे, उसके बाद निर्णय करेंगे कि सीएए पर क्या करना है। बता दें कि हेमंत सोरेन चुनावी नतीजों के बाद दो बार दिल्ली जा चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो पायी है, क्योंकि प्रधानमंत्री अभी व्यस्त चल चल रहे हैं। दोनों बार हेमंत सोरेन ने पीएम से मिलने के लिए समय मांगा था।

    Hemant Soren stated the priority of the government
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभ्रष्टाचार के लिए बुना गया विकास का ताना-बाना
    Next Article भारत में 90 रुपये तक पहुंच सकता है पेट्रोल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version