Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत की टीम में शामिल होंगे ईमानदार अफसर
    Top Story

    हेमंत की टीम में शामिल होंगे ईमानदार अफसर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। हेमंत सरकार की टीम में स्वच्छ छवि के अधिकारी शामिल रहेंगे। ईमानदार छवि के अधिकारियों को अच्छे पदों पर पदस्थापित किया जायेगा। पिछली सरकार में मलाईदार पद पर रहे अफसरों की छुट्टी तय है। कुछ पर तो गाज भी गिर सकती है। सीएम हेमंत सोरेन ने इसके संकेत दिये हैं। नयी सरकार महत्वपूर्ण पदों पर वैसे अधिकारियों को बैठाना चाहती है, जो बेदाग हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये तीन आइएएस अधिकारियों को वापस भी बुलाया जा सकता है।
    जानकारी के अनुसार अगले 10 दिनों में 11 जिलों के एसपी बदले जा सकते हैं। पत्थलगड़ी मामले में जूनियर पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिरेगी। साथ ही इसाई मिशनरियों के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान चला रहे जूनियर अधिकारी भी नपेंगे। इसकी सूची भी तैयार की जा रही है। इसाई धर्मावलंबियों की कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गयी, इसकी शिकायत सीएम से की गयी है। पत्थलगड़ी मामले में भी जब सरना समिति के लोग सीएम से मिलने गये थे, तो मुख्यमंत्री ने यह साफ कहा थ कि वे इसी माटी का बेटा हैं। यहां क्या कुछ हो रहा है, उन्हें पता है। अब यह स्थिति नहीं होगी।
    जानकारी के अनुसार, सबसे बड़ा फेरबदल पुलिस महकमे में होगा। कोयला उत्पादन क्षेत्र के एसपी और डीआइजी बदले जायेंगे। जान-बूझकर हाशिये पर डाले गये अफसरों के दिन बदलने के आसार हैं। दल विशेष के लिए काम करनेवाले अफसर नपेंगे। हेमंत इस बार कोई रिस्क लेनेवाले नहीं हैं। लिहाजा अधिकारियों का पदस्थापन करने में सावधानी बरती जायेगी।
    डीजी रैंक के पांचवें अफसर झारखंड पहुंचे
    झारखंड में डीजी के दो कैडर पोस्ट है। इसके विरुद्ध राज्य सरकार ने डीजी का दो नन कैडर पोस्ट भी बना दिया। अभी डीजी रैंक के चार अधिकारी पदस्थापित हैं। इनमें डीजीपी कमल नयन चौबे, डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू, डीजी विजिलेंस नीरज सिन्हा, डीजी होमगार्ड एमवी राव शामिल हैं। अब डीजी रैंक के अधिकारी वीएस देशमुख भी झारखंड आ चुके हैं। अभी वह पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं। लिहाजा डीजी रैंक का एक और पद बनाने की कवायद हो सकती है।

    Honest officer will join Hemant's team
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाले के पत्र पर विचार किया जायेगा : गिलुआ
    Next Article हर शहीद परिवार के एक सदस्य को नौकरी : हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version