Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीएम देंगे अनुमति, तो चलेगा केस
    Top Story

    सीएम देंगे अनुमति, तो चलेगा केस

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। पुलिस ने आठ साल पुरानी फाइल खोली है। गिरिडीह के राजधनवार थाना में दर्ज पुराने मामले में 62 लोगों के विरुद्ध मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी गयी है। ये सभी लोग अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। यह घटना सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान घटी थी। राजधनवार पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल भी कर दिया है। राजधनवार में सुनील ठाकुर के बयान पर 66 लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 16/12 दर्ज किया गया था। 30 अक्टूबर को कई अलग-अलग धाराओं में दर्ज मामले आरोपियों के खिलाफ सरस्वती पूजा के दिन मूर्ति विसर्जन के दौरान हरवे हथियार से लैस होकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप है। पुलिस की जांच में अल्पसंख्यक समुदाय के 62 युवकों के विरुद्ध आरोप को सत्य माना गया।

    पूरा मुहल्ला है आरोपी
    राजधनवार के जिस मुहल्ले में घटना घटी थी, उसके आसपास रहनेवाले 66 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था, जिसमें 61 के विरुद्ध आरोप सही पाया गया। थाना प्रभारी की अनुशंसा पर खोरी महुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भी अपनी अनुशंसा की है। अभियोजन की स्वीकृति मुख्यमंत्री को देना है। इससे संबंधित फाइल उन्हें भेजी जानी है।

    ये हैं आरोपी
    पुलिस की जांच रिपोर्ट में अनवर अंसारी, कुर्बान अली, तबारक अली, अशरफ अंसारी, साबिर, अब्दुल करीम, इब्राहिम अंसारी, जाकिर अंसारी, मो साजिद अंसारी, शहनवाज खान, तौकिर आलम, प्यारे खान, शेरू खान, सदीक खान, टिंकू खान, फियाज खान, इलियास खान, राजू खान, सागिर खान, बाबू खान, आफताब खान, जहांगीर खान, हफीज खान, सलाउद्दीन, शहाबुद्दीन अंसारी, इम्तियाज अंसारी, आफताब अंसारी, रशीद अंसारी, चांद रशीद, मकूल अंसारी, महताब अंसारी, बंधु मिया, रिंकू अंसारी, कल्लू खान, राजा खान, खुलखुला खान, सरफराज अहमद, जाबिर अली, इरफान अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी सहित 62 लोगों के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति मांगी गयी है।

    सीएम देंगे अनुमति, तो चलेगा केस
    इनके विरुद्ध भादवि की धारा 295 (ए) के तहत मुकदमा चलाना है। इसके लिए अनुमति मांगी गयी है। इस धारा के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति प्रदान करने का अधिकार गृह विभाग के मंत्री को होता है। अभी सभी विभाग के मंत्री सीएम हैं। लिहाजा उनके पास यह फाइल भेजी
    जानी है।

    If CM gives permission the case will run
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू ने बचाव में पेश की 8 गवाहों की सूची
    Next Article भ्रष्ट अफसर हमें बर्दाश्त नहीं
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version