Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»समाज में उन्नति बोलने से नहीं, करने से आयेगी: शिबू
    Jharkhand Top News

    समाज में उन्नति बोलने से नहीं, करने से आयेगी: शिबू

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जिन पुस्तकों का विमोचन हुआ है, उसमें महाजनी आंदोलन के संबंध में लिखा गया है। इस प्रथा का अंत भी हुआ। झारखंड अलग राज्य के लिए हमने आंदोलन किया। आज हम सब अलग झारखंड राज्य में हैं। समाज में उन्नति बोलने से नहीं करने से आयेगी। अभी तक आदिवासियों, किसानों तथा मजदूरों को उनका पूरा हक नहीं मिल पाया है। सोमवार को अपने 77वें जन्मदिन पर आर्यभट्ट सभागार में अपने जीवन संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकों के विमोचन समारोह में ये बातें राज्यसभा सांसद और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहीं। यह पुस्तक लिखी है पत्रकार अनुज सिन्हा ने। महाजनी प्रथा के खिलाफ किये गये अपने आंदोलन के संबंध में शिबू सोरेन ने कहा कि आंदोलन के दौरान सैकड़ों मुकदमे लड़े गये। किसानों के हक के लिए प्रयास किया जाता रहा। फिर एक दिन मेहनत करनेवालों के खेत से धान खलिहान और फिर खलिहान से घर आया। आदिवासी समाज में शिक्षा को लेकर जागरूकता से संबंधित कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शराब और हड़िया के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया। श्री सोरेन ने कहा कि जंगल संरक्षण की दिशा में भी काम होना चाहिए।
    संघर्ष रंग लाया, जीत हमारी हुई
    शिबू सोरेन ने कहा कि जब हम महाजनों का शोषण देख रहे थे , उसी समय हमने तय किया था कि हम महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ाई छेड़ेंगे और उसमें जीत भी हमारी ही होगी। उन्होंने कहा कि महाजन आदिवासियों को सूद के चंगुल में इस कदर फंसा देते थे कि वह कभी चुकता ही नहीं होता था। पीढ़ी-दर पीढ़ी सूद चुकाते-चुकाते आदिवासी समाज शोषण की चक्की में पिस रहा था। यह स्थिति बदलनी जरूरी थी इसलिए आंदोलन शुरू किया गया। हमने तय कर लिया था कि आंदोलन के दौरान जेल भी जाना पड़े तो जायेंगे, जेल भी देखना चाहिए। जेल से लोग डरते हैं जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। पुलिस आंदोलनकारियों को पैसा लेकर जेल भेजती थी। धनकटनी करनेवालों पर धारा 379 लगायी जाती थी। हमारा संघर्ष रंग लाया और आंदोलन में जीत हमारी हुई।
    इन पुस्तकों का हुआ लोकार्पण : दिशोम गुरु: शिबू सोरेन, ट्राइबल हीरो : शिबू सोरेन और सुनो बच्चों, आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू सोरेन (गुरुजी) की गाथा

    Advancement in society will come from doing not speaking: Shibu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहोटल इमराल्ड इन में हुई शॉर्ट नोटिस पर बैठक
    Next Article लंबे संघर्ष की उपज है झारखंड : हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शराब घोटाले मामले में आइएएस विनय चौबे से एसीबी की टीम कर रही पूछताछ

      May 20, 2025

      पाकिस्तान-चीन-बांग्लादेश मिल कर बना रहे आतंक की नयी फैक्ट्री

      May 20, 2025

      कदमा में एसएसपी ने किया पैदल मार्च

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जूनियर एनटीआर के फैंस को मिला तोहफा, ‘वॉर-2’ का टीजर रिलीज
      • फिल्म ‘रेड-2’ की कमाई ने भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
      • शराब घोटाले मामले में आइएएस विनय चौबे से एसीबी की टीम कर रही पूछताछ
      • पाकिस्तान-चीन-बांग्लादेश मिल कर बना रहे आतंक की नयी फैक्ट्री
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लखनऊ में राजनाथ सिंह के भव्य स्वागत की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version