Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम के काफिले पर हमला : 36 हिरासत में
    Jharkhand Top News

    सीएम के काफिले पर हमला : 36 हिरासत में

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 6, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सोमवार को मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने के मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये गये हैं। इस मामले की जांच के लिए मंगलवार को उच्चस्तरीय कमेटी बना दी गयी है। दो सदस्यीय कमेटी की अध्यक्षता एक आइएएस अधिकारी करेंगे। इस कमेटी में एक आइजी स्तर के अधिकारी को भी रखा गया है। कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। सरकार ने घटना को पूरी गंभीरता से लिया है। सरकार ने चार जनवरी की घटना पर रांची के डीसी छवि रंजन और एसएसपी सुधीर कुमार झा को शो कॉज जारी किया है। हालांकि सरकार का मानना है कि पुलिस ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए सीएम के काफिले को सुरक्षित आवास तक पहुंचाया। सीएम के काफिले पर हमला करने के आरोप में रांची पुलिस ने पूछताछ के लिए 36 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस किशोरगंज चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। इसी के जरिये हमलावरों तक पहुंचा जा रहा है। घटना के संबंध में सुखदेवनगर थाना में दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में 500 अज्ञात भी शामिल हैं। पुलिस ने फिलहाल शिक्षक निशांत यादव, राम सिंह और उसके परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में ले रखा है। घटना में मुख्य भूमिका निभा रहे भैरो सिंह की खोज में ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है। सोमवार की घटना पर रांची के डीसी और एसएसपी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सुपुर्द कर दी है। यह प्रारंभिक रिपोर्ट है। दोनों अधिकारियों को कहा गया है कि घटना पर विस्तृत रिपोर्ट दें। बता दें कि सोमवार को ओरमांझी में एक युवती के साथ हुए बलात्कार के बाद हत्या के मामले में विरोध दर्ज कराने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम के काफिले में शामिल वाहन को रोक दिया और उसमें तोड़-फोड़ कर दी गयी। इस घटना में गोंदा ट्रैफिक थाना के प्रभारी नवल किशोर घायल हो गये थे।
    षडयंत्रकारियों पर होगी कार्रवाई : हेमंत सोरेन
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में कहा कि उन्हें सोमवार की घटना की जानकारी घर पहुंचने के बाद मिली। सीएम ने कहा कि प्रोजेक्ट भवन से वह खुद अपनी गाड़ी चलाकर आवास जा रहे थे। अचानक इनका काफिला दूसरे रास्ते में मोड़ दिया गया। घर पहुंचने पर उन्हें किशोरगंज की घटना की जानकारी दी गयी। सीएम ने कहा कि इस मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। षडयंत्रकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। रांची छोटा शहर है। कानून दल और पार्टी देख कर काम नहीं करता है। हर गलत काम पर कार्रवाई करता है। इस मामले में भी कार्रवाई होगी। घात लगाकर बैठे लोगों का प्रयास सफल नहीं हो सका। उपद्रवी तत्वों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। सीएम ने कहा कि सरकार की किसी भी कार्रवाई को छिपाया नहीं जाता। सीएम ने कहा कि मुझे घटना की पूरी जानकारी सीएम आवास जाने के बाद ही हुई।
    सीएम की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
    सीएम की सुरक्षा पर इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री का काफिला किशोरगंज के नजदीक पहुंच चुका था। बड़ी मुश्किल से काफिले को बड़ा तालाब के रास्ते सीएम हाउस तक पहुंचाया गया। सीएम के काफिले में सबसे आगे चल रहे वाहन को भीड़ ने घेर लिया, उसमें तोड़फोड़ कर दी। एक जवान को घायल कर दिया । भीड़ जमा होने की सूचना तुरंत कारकेड के अधिकारियों को मिल जानी चाहिए थी। किशोरगंज चौक पर काफी पहले से भीड़ थी, इसकी भी जानकारी प्रशासन को होनी चाहिए थी। यह सुरक्षा के लिहाज से सबसे बड़ी चूक है।
    कहीं सुनियोजित साजिश तो नहीं थी
    इस घटना के पीछे जिन लोगों के हाथ हैं, उसकी जानकारी हासिल की जा रही है। प्रशासन को शक है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए कोई षडयंत्र रचा गया होगा। पुलिस इस मामले में सूचना एकत्र कर रही है।

    Attack on CM's convoy: 36 in custody
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझरिया विस में दो क्षत्राणियों का रोमांचक रण
    Next Article कोरोनाः देशभर में पिछले 24 घंटे में 18,088 नए मामले, 264 लोगों की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version