Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»वेब सीरीज ‘आश्रम’ देखकर पत्नी की हत्या की योजना बनायी थी बेलाल ने
    Jharkhand Top News

    वेब सीरीज ‘आश्रम’ देखकर पत्नी की हत्या की योजना बनायी थी बेलाल ने

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 15, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। शेख बेलाल आपराधिक चरित्र का व्यक्ति रहा है। सूफिया की हत्या के पहले भी वह जेल जा चुका था। इसके पहले दहेज उत्पीड़न और अवैध हथियार रखने के आरोप में वह जेल गया था। इस बार तो पत्नी की हत्या के मामले में पकड़ा गया है। जब वह ओरमांझी पुलिस की गिरफ्त में आया, तो उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी कि उसने क्रूरता से जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। रांची पुलिस द्वारा गठित एसआइटी के हर सवाल का जवाब वह बड़े आराम से दे रहा था। उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसी ने सूफिया की बेदर्दी से हत्या की है। बेलाल वेब सीरीज आश्रम देखा करता था और उसी से इस हत्या का आइडिया उसके मन में आया। वेब सीरीज आश्रम में हत्या करने के कई तरीके दिखाये गये हैं। बेलाल ने भी कुछ ऐसा ही किया, ताकि पुलिस के हाथ उसकी गर्दन तक नहीं पहुंच सके। हत्या कहीं की, शव कहीं फेंका और सिर कहीं और जमीन में नमक डालकर गाड़ दिया। यह आइडिया इसी सीरीज की देन है। बेलाल को लगता था कि पुलिस उस तक नहीं पहुंच पायेगी। उसने सूफिया के कपड़े को भी जला दिये थे। रांची पुलिस के समक्ष उसने यह कबूल किया है कि सूफिया की हत्या किन कारणों से की गयी।
    बेलाल को हत्या का नहीं है मलाल
    जब बेलाल से यह पूछा गया कि उसने हत्या कहां की, तो वह पुलिस को लेकर सीधे उस स्थान पर गया, जहां से सूफिया का शव बरामद किया गया था। बाद में उस खेत में भी पुुलिस को ले गया, जहां उसने सूफिया का कटा सिर गाड़ा था। हाल के दिनों में इतनी जघन्य हत्या रांचीवासियों ने नहीं देखी थी। बेलाल को इसका मलाल नहीं है कि उसने पत्नी की हत्या की। बल्कि उसे फख्र है कि उसने पत्नी से बदला ले लिया।
    लगातार ठिकाना बदल रहा था
    सूफिया परवीन के मर्डर का मुख्य आरोपी शेख बेलाल हत्या के 12 दिन बाद गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घटना के बाद वह रोज अपना ठिकाना बदल रहा था। मर्डर में उसका नाम सामने आने पर उसके संबंधियों ने भी उसे पनाह देने से इंकार कर दिया था। सूफिया का मर्डर बेलाल ने दो जनवरी की रात को ओरमांझी के जोराबार पलाश पतरा जंगल में ही की थी। सूफिया से उसने दूसरी शादी की थी। वह उस पर पहली पत्नी से तलाक लेने का दबाव बना रही थी। ऐसा नहीं करने पर वह उसे जेल भेज देने की धमकी भी दे रही थी। इसी गुस्से में उसने सूफिया की हत्या कर दी। मर्डर के बाद गुस्से में ही उसने उसके प्राइवेट पार्ट को भी जख्मी किया। शव की पहचान न हो इसके लिए सिर को काटकर उसने अपने गांव के पास के खेत में उसे गाड़ दिया। इसमें उसके एक और दोस्त ने उसकी मदद की है।
    शातिर अपराधी है बेलाल
    पुलिस रिकॉर्ड में बेलाल शातिर अपराधी है। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि उस पर रांची के विभिन्न थानों में 11 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसमें मर्डर से लेकर आर्म्स एक्ट और कई संगीन अपराध शामिल हैे। वह पिछले साल 10 महीने जेल में बिताकर भी आया है।
    पत्नी की संलिप्तता पर पड़ताल जारी
    ग्रामीण एसपी ने बताया कि रांची के एसएसपी खुद मामले की जांच कर रहे हैं। इस मर्डर में इसकी पत्नी और इसके नाबालिग बच्चे की कितनी भूमिका है, इस एंगल से भी जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किया जायेगा।
    तस्वीर जारी करने का आइडिया सफल
    घटना के लगभग एक सप्ताह बाद रांची पुलिस को इस बात का सुराग मिला था कि सिर कटी लाश चान्हो के एक लड़की की है। परिजनों से पूछताछ के बाद घटना में शेख बेलाल का नाम सामने आया। इसके बाद रांची पुलिस ने 11 जनवरी को उसकी तस्वीर जारी कर दी और सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा की। पुलिस के लिए यह काफी मददगार साबित हुआ।
    क्या है घटनाक्रम
    3 जनवरी- ओरमांझी थाना क्षेत्र के जीराबार जंगल से सिर कटा युवती का शव बरामद हुआ।
    4 जनवरी- एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने युवती और अपराधियों की सूचना देने वाले को 25 हजार इनाम देने की घोषणा की थी।
    5 जनवरी- आइजी अखिलेश कुमार झा ने इनाम राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये की।
    6 जनवरी- पुलिस ने युवती के स्वाब और नाखून को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा।
    8 जनवरी-एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर पांच लाख किया।
    10 जनवरी-चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव के रहने वाले एक दंपती ने युवती की पहचान की
    11 जनवरी-रांची पुलिस की तरफ से संदिग्ध और युवती के पहले पति शेख बेलाल की तस्वीर जारी की गयी।
    12 जनवरी-चंदवे के एक खेत से युवती का सिर बिरामद किया गया।

    Belal had planned to kill his wife after watching the web series 'Ashram'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र और झारखंड के बीच बढ़ रही खाई
    Next Article 15 लाख का इनामी नक्सली मुकेश गंझू ने किया सरेंडर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version