Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रवासी भारतीयों ने दुनिया में बदली भारत के बारे में धारणा: विदेश मंत्री
    Breaking News

    प्रवासी भारतीयों ने दुनिया में बदली भारत के बारे में धारणा: विदेश मंत्री

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने कहा कि प्रवासी भारतीयों की सफलता ने दुनिया में भारत के बारे में धारणा को बदला है। दुनिया अब भारत और भारतीयों को उनकी अदम्य सहास, समर्पण, धैर्य, कठिनाइयों से जूझने और सांस्कृतिक एवं जीवन मूल्यों को गले लगाने के लिए उनकी सराहना करती है।

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को युवा प्रवासी भारतीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसमें खेल मंत्री किरण रिजिजू और न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन भी मौजूद थीं। आज के सम्मेलन के लिए विषय “भारत और प्रवासी भारतीय यंग अचीवर्स को एक साथ लाना” रहा।

    विदेश मंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीयों ने दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवा से लेकर शिक्षा तक, तकनीक से मनोरंजन तक और सामाजिक क्षेत्र से लेकर राजनीति तक के क्षेत्रों में निर्विवाद उपलब्धि हासिल की है। विश्व ने माना है कि भारतीय प्रवासियों ने वैश्विक तकनीकी क्षेत्र में जबरदस्त योगदान दिया है। सिलिकॉन वैली में ज्यादातर स्टार्टअप के सह-संस्थापक भारतीय हैं। तेजी से तकनीकी प्रगति के साथ अब भारत अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में विश्व में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों की उपलब्धियों और सफलता ने देश में व्यवसाय, निवेश और आर्थिक माहौल बनाने को प्रोत्साहन दिया है।

    विदेश मंत्री ने कहा कि भारत 2022 तक कुशल जनशक्ति का वैश्विक स्रोत बनने जा रहा है। देश का कौशल विकास कार्यक्रम का उद्देश्य “मैन-पॉवर” के साथ “कौशल” का निर्यात करना है। कौशल विकास योजना का उद्देश्य विदेशों में रोजगार की तलाश में रह रहे भारतीय युवाओं के कौशल को बढ़ाना है। इससे न केवल विकसित दुनिया में भारत की बेहतर छवि बनेगी, बल्कि बेहतर वेतन और लाभ भी प्राप्त होंगे, जिससे भारत की जीडीपी में और वृद्धि होगी।

    उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीय छात्रों को देश के विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने का अवसर प्रदान करने के लिए, छात्रवृत्ति कार्यक्रम (एसपीडीसी) शुरू किया गया है। इसके तहत भारतीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में भारतीय मूल के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है।

    विदेश मंत्री ने कहा कि 3.1 करोड़ मजबूत प्रवासी भारतीय विश्व के सभी कोनों में खुद को स्थापित कर चुके हैं। वहीं भारत के साथ उनके संबंध अभी भी मजबूत और जीवंत हैं और दूनिया के साथ ‘जीवित मूल पुलों’ का काम कर रहे हैं। हम प्रख्यात प्रवासी के लिए एक मंच प्रदान करना चाहते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवीर सपूतों की शहादत अतुल्य है : हेमंत सोरेन
    Next Article देश भर में कोरोना वैक्सीन बांटेंगे वायुसेना के जहाज
    sonu kumar

      Related Posts

      देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version