Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»इंतजार खत्म, कोराना वैक्सीन पहुंची रांची
    Jharkhand Top News

    इंतजार खत्म, कोराना वैक्सीन पहुंची रांची

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। The wait is over, the Korana vaccine reached Ranchi नामकुम के स्टेट वैक्सीन सेंटर में पहुंचा दिया गया। यह वैक्सीन स्पाइस जेट के विमान से मुंबई से रांची एयरपोर्ट पहुंची थी। एयरपोर्ट से निकाल कर इसे स्वास्थ्य विभाग के विशेष इंसुलेटेड वैन राष्ट्रीय टीका वाहन में रखा गया। इसके बाद वैक्सीन को भारी सुरक्षा व्यवस्था के तहत नामकुम सेंटर पहुंचाया गया।
    इधर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने टीकाकरण अभियान से नहीं डरने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य कर्मियों से होगी और उनकी टीम का कप्तान होने के नाते वे पहला टीका लगवा कर वह अभियान शुरू करेंगे। वह बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की पहली खेप राज्य में आ गयी है। 1.62 लाख डोज झारखंड को मिला है। शुरुआती दौर में राज्य के 1.31 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। इसके अलावा रामगढ़ और नामकुम के मिलिट्री सेंटर भी वैक्सीन भेजी जायेगी। टीकाकरण के लिए राज्य में 129 केंद्र बनाये गये हैं। एक वाइल से 10 लोगों को वैक्सीन का टीका दिया जा सकता है। इस तरह 166200 डोज वैक्सीन आयी है। नामकुम स्थित स्टेट वेयरहाउस से यह वैक्सीन राज्य के दो अन्य रीजनल वेयरहाउस देवघर और पलामू को भेज दी गयी है। उन्होंने कहा कि जरूरत के हिसाब से सबसे ज्यादा वैक्सीन रांची और पूर्वी सिंहभूम को मिलेगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं है।
    झारखंड में 275 कोल्ड प्वाइंट चेन बनाये गये हैं
    रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को निर्बाध गति से चलाने के लिए 275 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाये गये हैं। पलामू, देवघर और जमशेदपुर में रीजनल वैक्सीन स्टोर बनाया गया है। वैक्सीन वैन में कोल्ड बॉक्स में रख कर पहुंचायी गयी है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जायेगा। वैक्सीनेशन के पहले दिन राज्य में 129 सेंटरों पर टीका लगेगा। हर सेंटर पर 100-100 फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर और डॉक्टरों को वैक्सीन दी जायेगी। पहले चरण में एक लाख 28000 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को करेंगे शुरुआत
    कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण महाभियान की शुरुआत करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी को-विन एप को भी लॉन्च करेंगे। टीकाकरण अभियान से पहले की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कोरोना वैक्सीन की खेप देश के अलग-अलग सेंटरों पर पहुंच चुकी है। 16 जनवरी यानी शनिवार से पूरे देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू होगा। यह कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी कोरोना टीकाकरण अभियान के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे और कोरोना का टीका देश को समर्पित करेंगे। टीकाकरण अभियान से पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि पहले चरण में जिन तीन करोड़ लोगों को टीका लगना है, उनमें स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। इसमें जन प्रतिनिधि समेत कोई भी छलांग लगाने की कोशिश न करे। मोदी ने सभी सांसदों और विधायकों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाने के प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि यह लोगों को बहुत बुरा संकेत देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों को सफल टीकाकरण के साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैलायी जाये।

    the Korana vaccine reached Ranchi The wait is over
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के पूर्व सांसद केडी सिंह गिरफ्तार
    Next Article झारखंड के खाते से 714 करोड़ की कटौती
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भारत को अब आतंकी घुसपैठ से अलर्ट रहने की जरूरत

      May 19, 2025

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version