रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव अविनाश कुमार, एडीजी रेल अनिल पालटा, सचिव विनय कुमार चौबे, झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति पी.आर.के. नायडू, एसएसपी रांची सुरेंद्र झा एवं पुलिस उपाधीक्षक-सह-सीएम सुरक्षा प्रभारी बिमल कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं तथा सपरिवार स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामनाएं की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version