Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»BIHAR : आलोक मेहता को मिली धमकी पर हो रही कार्रवाई : मुख्यमंत्री
    Breaking News

    BIHAR : आलोक मेहता को मिली धमकी पर हो रही कार्रवाई : मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    पटना। जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जयंती पर मंगलवार को बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    इस मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता को जान से मारने की मिली धमकी से संबंधित पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी मिली है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीएम ने कहा कि एक-एक पहलू की तहकीकात की जा रही है। मगध विश्वविद्यालय में समय पर पढ़ाई और परीक्षा संचालित नहीं होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में मुझे पता चला है। हमने शिक्षा मंत्री को कहा है कि विश्वविद्यालय का काम भी तेजी से हो इसका भी विशेष रूप से ख्याल रखें।

    सीएम ने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई और परीक्षा समय से आयोजित हो, इस संबंध में बात भी की गयी है। सेशन में विलंब हो रहा है, यह गलत बात है। समाधान यात्रा के बाद हम इसको लेकर पूरे तौर पर एक मीटिंग करेंगे। हमने गवर्नर से भी बात की है ताकि यह काम तेजी से हो। इसमें देर नही होनी चाहिए। हमलोगों ने अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने का निर्णय लिया है। हमलोग चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोगों को नौकरी मिले। अगर बच्चे-बच्चियों को दिक्कत होती है तो हमें तकलीफ होती है। हम चाहते हैं लड़के-लड़कियों को आगे पढ़ाना।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती का आयोजन हमेशा से किया जा रहा है। वर्ष 1988 में बहुत कम उम्र में उनका निधन हो गया था। मात्र 64 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। मुझे बहुत तकलीफ हुई थी। हम विधायक थे और वे हमें बहुत मानते थे। आजादी की लड़ाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। बिहार के विकास के लिए हर तरह से उन्होंने काम किया। जब वे बिहार के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने एक-एक काम करवाया।

    सीएम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ा-अतिपिछड़ा और अनुसूचित जाति-जनजाति को आरक्षण दिया। 1978 में ही सबकुछ कर दिया। थोड़े दिन बाद ही कुछ लोग उनके खिलाफ हो गये लेकिन उन्होंने जितना काम किया, वो हर तरह से बिहार के विकास के लिए किया। बाढ़ से होने वाले नुकसान के लिए काम किया। लोगों को नौकरी देने का काम किया। इस प्रकार बिहार के हित में उन्होंने एक-एक काम किया लेकिन यह गलत हुआ कि जो पार्टी थी उसी में लोग इधर-उधर कर दिए। उसके बाद भी वे काम करते रहे। वो चले गये अगर वो रहते तो वो ही नेतृत्व करते। वो चले गये तो हमलोग उनकी स्मृति में उनके काम की लोगों के बीच हमेशा चर्चा करते रहते हैं और यह आयोजन होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleFBI & CBI साइबर क्राइम से चिंतित, अधिकारियों ने किया मंथन
    Next Article भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किये 2,000 रन
    azad sipahi

      Related Posts

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version