दुमका। जिला अधिवक्ता संघ का अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। हड़ताल झारखंड अधिवक्ता संघ के निर्देशानुसार शुरू हुआ। हड़ताल कोर्ट फीस में हुई बढ़ोतरी के विरोध में और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के समर्थन में शुरू हुई।
इस बाबत संघ सचिव राकेश कुमार ने कहा कि कोर्ट फीस में बढ़ोतरी से संथाल परगना जैसे पिछड़े क्षेत्र के लोगो पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। हड़ताल झारखंड अधिवक्ता संघ के अगले आदेश तक जारी रहेगा। जब तक सरकार मांगों पर गौर नहीं करती है, तब तक विरोध जारी रहेगा। उपाध्यक्ष कमल किशोर झा ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग संघ ने रखा है। मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version