Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री आइआरबी-9 के पारण परेड समारोह में हुए शामिल
    Top Story

    मुख्यमंत्री आइआरबी-9 के पारण परेड समारोह में हुए शामिल

    adminBy adminJanuary 9, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य को बेहतर दिशा देने के लिए बेहतर व्यवस्था देनी होगी। हमारा प्रयास व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। जिससे आपके कर्त्तव्य पथ पर आपको व्यवस्था से किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री सोनवार को जैप-3 परेड ग्राउंड, गोविंदपुर, धनबाद में आइआरबी-9 के पारण परेड समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षु जवानों के आकर्षक मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और सलामी ली। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर जवानों को नमन किया और सरना स्थल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
    कर्त्तव्य पथ पर चलने को हैं तैयार:
    मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु जवानों से कहा कि आपने बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया है । अब आप कर्त्तव्य पथ पर चलने को तैयार हैं। सरकार के अभिन्न अंग के रूप में आपको अहम जिम्मेदारी निभानी है। ऐसे में आपने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वह आपके आत्म बल और जिम्मेदारियों तथा कार्यों के प्रति जवाबदेह बनाते हुए आने वाले समय में चुनौतियों से निपटने में आपको सक्षम बनाएगी। उन्होंने कहा कि आपने प्रशिक्षण में जो हासिल किया है, कर्त्तव्य जीवन में प्रवेश करने के उपरांत उससे अलग और हटकर भी कई चुनौतियां आपके सामने आएंगी। विशेषकर आप जिस क्षेत्र से जुड़ने जा रहे हैं, वहां चुनौतियों के साथ काफी जोखिम भी है। ऐसे में इन चुनौतियों और जोखिमों से निपटने में आपका बुद्धि विवेक और प्रशिक्षण काफी मायने रखेगा। मुझे उम्मीद है कि आप तमाम चुनौतियों और जोखिमों से सफलतापूर्वक निपटने में कामयाब रहेंगे।
    राज्य में शांति और सौहार्द कायम रखना है:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि व्यवस्था और अपराध तथा उग्रवाद नियंत्रण के क्षेत्र में आपको अहम जिम्मेदारी निभानी है। ऐसे में आप अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएं, ताकि राज्य में अमन -चैन, शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे।
    महिला सशक्तिकरण की कड़ी में मजबूत पहल:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल के साथ अन्य क्षेत्रों में भी में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। महिलाएं अब पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। इसे हम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में देखते हैं और यह राज्य और देश के लिए सुखद संदेश है।
    आधारभूत संरचना और सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मुसाबनी, लेस्लीगंज, बोकारो और गोविंदपुर (धनबाद) स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षु जवानों के पारण परेड समारोह में मुझे शामिल होने का मौका मिला। यह मेरे लिए यह काफी खुशी की बात है और खुशी इस बात को लेकर ज्यादा है कि यहां सफलतापूर्वक बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कूल 2445 जवानों में 813 महिलाएं हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि जिन -जिन प्रशिक्षण केंद्रों में मुझे जाने का मौका मिला है, वहां आधारभूत संरचना और मूलभूत सुविधाएं नहीं होने की जानकारी मिली। अगले 2 वर्षों के अंदर सभी पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों का व्यापक जीर्णोद्धार किया जाएगा।
    552 आरक्षियों ने प्राप्त किया है बुनियादी प्रशिक्षण:
    झारखंड सशस्त्र पुलिस- 3 (जैप) प्रशिक्षण केंद्र में इंडिया रिजर्व बटालियन-9 (आइआरबी), गिरिडीह के 512 आरक्षियों ने 215 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया है । इनमें 182 महिला आरक्षी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने समारोह में श्रेष्ठ प्रशिक्षक के रूप में हवलदार प्रणेन्द्र कुमार सिंह, बेस्ट कैडेट (महिला) प्रतिमा सिंह और बेस्ट कैडेट (पुरुष) रामकुमार बेदिया को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, एडीजीपी प्रशांत सिंह, उपायुक्त धनबाद संदीप सिंह, डीआईजी जैप सुनील भास्कर, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह अमित रेणु, पुलिस अधीक्षक धनबाद आर रमेशन, समादेष्टा जैप-3 प्रियदर्शी आलोक और अन्य पुलिस पदाधिकारी, आईआरबी-9 के प्रशिक्षु आरक्षी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा में 100 हिंदुओं का कराया धर्मातंरण, पटना से आये थे ईसाई प्रचारक
    Next Article थाने से महज 200 मी. दूर युवक को मारी गोलियां, पूर्व डिप्टी मेयर पर लगाया आरोप
    admin

      Related Posts

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026

      झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version