आजाद सिपाही संवाददाता
नयी दिल्ली। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी बुधवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उनका पूरे राजकीय सम्मान से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। मिस्त्र के राष्ट्रपति इस बार के गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी राजघाट भी गये। वहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत और मिस्त्र के बीच कोरोना महामारी के बाद कारोबार में तेजी आयी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान भारत और मिस्त्र के बीच व्यापार 7.26 अरब डॉलर रहा और बीते सालों के मुकाबले इसमें जबर्दस्त उछाल आया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार को 12 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। मिस्त्र स्वेज नहर का भी विस्तार कर रहा है और भारत भी इसमें निवेश की संभावनाएं तलाश रहा है। मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी 26 जनवरी 2023 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मिस्त्र की सेना की एक टुकड़ी भी परेड में शामिल होगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



