Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी कोरोना से उबरे, फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर
    Breaking News

    आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी कोरोना से उबरे, फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 15, 2023Updated:January 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने कोरोना और अन्य बीमारियों को तो पराजित कर दिया है पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्हें इन्फ्लूएंजा, निमोनिया के साथ दो हफ्ते में दो बार कोरोना हुआ था। भारत से भागने के बाद मेक्सिको सिटी में रह रहे ललित मोदी को उनके बेटे और डॉक्टर्स एयर लिफ्ट करके लंदन ले गए। वहां उनका इलाज कराया गया। यह जानकारी ललित मोदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट में दी है।

    ललित मोदी के मुताबिक डॉक्टर और बेटा कुशल एयर एम्बुलेंस से मुझे लंदन लाए और मेरा इलाज कराया। इस वजह से मैं मौत के मुंह से वापस आ सका, लेकिन अभी भी मुझे 24 घंटे बाहरी ऑक्सीजन पर ही रहना पड़ता है।

    उन्होंने कहा-”दो डॉक्टर्स ने तीन हफ्ते तक मेरा इलाज किया और लगातार निगरानी की। एक डॉक्टर ने मेक्सिको सिटी में मेरी देखभाल की और दूसरे ने मेरा लंदन में ख्याल रखा। उनकी तारीफ के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। विमान आरामदायक रहा। विस्तारा जेट को भी धन्यवाद। मैं सभी का बहुत आभारी हूं। सब के लिए प्यार। मेरे बेटे, मित्र और मेरे करीबी दोस्त हरीश साल्वे, जो दो सप्ताह तक पूरी तरह से मेरे साथ थे। वे सभी मेरा परिवार हैं और मेरा हिस्सा हैं। भगवान भला करे। जय हिन्द।”

    उल्लेखनीय है कि ललित मोदी ने आईपीएल की शुरुआत की थी। वह साल 2005 से 2010 तक बीसीसीआई के उपाध्यक्ष रहे थे। 2008 से 2010 तक आईपीएल के अध्यक्ष और कमिश्नर रहे। 2010 में ललित मोदी को धांधली के आरोप में आईपीएल कमिश्नर के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्हें बीसीसीआई से भी हटा दिया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपों के बाद 2010 में ललित देश से फरार हो गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाठमांडू से 68 यात्रियों को लेकर पोखरा जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त
    Next Article अब पूरी शताब्दी तक 15 जनवरी को ही होगी मकर संक्रांति
    azad sipahi

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version