Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यहां वही होगा, जो सरकार चाहेगी, जो गवर्नर चाहेगा वह नहीं: हेमंत
    Breaking News

    यहां वही होगा, जो सरकार चाहेगी, जो गवर्नर चाहेगा वह नहीं: हेमंत

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 30, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    1932 खतियान: मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रमेश बैस पर साधा निशाना
    -वे लोग आज भी हमको बोका सोचते हैं, अब वही बोका लोग ठोकेगा

    आजाद सिपाही संवाददाता
    सरायकेला। राज्यपाल रमेश बैस ने स्थानीयता के लिए 1932 खतियान संबंधित विधेयक वापस कर दिया है। इसके बाद से राज्य में एक बार फिर सियासत तेज है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जो राज्यपाल चाहेंगे वह नहीं, जो सरकार चाहेगी वही होगा। हमें आज भी लोग बोका सोचते हैं। अब यही बोका लोग ठोकेगा। मुख्यमंत्री सोमवार को सरायकेला में आयोजित खतियान जोहार यात्रा में बोल रहे थे।

    जोहार यात्रा को लोगों का मिल रहा समर्थन:
    मुख्यमंत्री ने सरायकेला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने महीने भर से आधा दर्जन से अधिक जिलों में खतियानी जोहार यात्रा की। इस जोहार यात्रा में लोगों का पूरा साथ मिल रहा है। मैं जब आ रहा था, तो रास्ते में मैंने कई लोगों को देखा। इन लोगों के माथे पर अलग राज्य का इतिहास लिखा है। उनके चेहरे पर स्पष्ट दिखायी दे रहा है कि कितने लोगों ने बलिदान किया, कितना संघर्ष किया। आप हाथ में नहीं गिन सकते, इतने लोग शहीद हुए हैं।

    आजादी से ज्यादा लंबा रहा है हमारा संघर्ष:
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जब देश आजादी का सपना नहीं देखता था, उससे पहले से हमारे पूर्वज सपना देखते थे। मैं जैसे ही यहां से बाहर निकलूंगा तो पत्रकार साथी माइक मेरे मुंह में ठूस देंगे। यह कोई नयी बात नहीं है। इस राज्य के सोच के विपरीत यहां का राज्यपाल जा रहे हैं। ऐसा उन्हीं राज्यों में हो रहा है, जहां भाजपा की सरकार नहीं है। लेकिन हम कह देना चाहते हैं कि यह दिल्ली नहीं, अंडमान नहीं, यह झारखंड है। यहां वही होगा, जो सरकार चाहेगी, गवर्नर चाहेगा, वह नहीं होगा।

    राज्य को पांच साल एक छत्तीसगढ़िया ने चलाया:
    हेमंत सोरेन ने कहा कि इस राज्य को पांच साल राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी नहीं चला सके। फिर आये अर्जुन मुंडा तुर्रम खान, वह भी नहीं चला सके। इस राज्य को पहली बार पांच साल रघुबर दास ने चलाया, जो छत्तीसगढ़ के हैं। भाजपा के लोग झारखंड के खून पर भरोसा नहीं करते।

    अब बोका लोग ठोकेगा:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कहते हैं कि जो कानून बनाया है, वह नियमसंगत नहीं है। यह कितने दिन होगा, हमें कब तक यह लोग बोका सोचेगा। अब यही बोका लोग ठोकेगा। पेट में गमछा बांध कर आंदोलन होता था, उस समय भी उसे असंवैधानिक कहा जाता था। उस वक्त तो दिशोम गुरु को देखो और गोली मार दो का आदेश दे दिया था।

    कई जंग जीते, आगे भी जीतेंगे:
    हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी जब-जब अपनी आवाज उठायेगा, इन्हें पेट में दर्द होगा। कहा जा रहा है सरकार ऐसा विधेयक ना लाये, जिससे विवाद पैदा हो। यहां के मूल निवासियों को नौकरी देना, अधिकार देना गलत है क्या? इसे ये लोग असंवैधानिक कहते हैं। अभी यह शुरू हुई है, अभी लड़ाई जारी रहेगी। हमने कई जंग जीता है, आगे भी जंग जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मैं जब यहां आ रहा था, तो आते-आते जानकारी ली कि सोनखंडी, काठीटांड़ जैसी कई जगह है। जरा पता करो, यहां पारा शिक्षक कहां से हैं, सब बाहरी हैं। हमारे बाल बच्चे यहां नहीं हैं। किस राज्य में अपने राज्य के लोगों के रोजगार के लिए कानून नहीं बना।

    भारत सरकार कानून बनाये:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां से वापस लौट कर देखूंगा कि राज्यपाल ने क्या लिखा। मैं कह रहा हूं, सब राज्य का अधिकार है। सीएनटी-एसपीटी राज्य सरकार ने बनाया। आंदोलन ने केंद्र सरकार को मजबूर किया। हम भी वही करेंगे। हमने कहा कि भारत सरकार कानून बनाये। यह राज्य हमें छिन कर मिला है। मांगने से नहीं मिला।

    हमारा बकाया है, उसे ना देना क्या संवैधानिक है:
    हेमंत सोरेन ने मंच से कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि गरीबों को घर देने के लिए पैसे मांगें, तो केंद्र सरकार ने घर नहीं दिया, क्या ये संवैधानिक है। पूरे देश के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि जीएसटी के लिए नियम की अवधि नहीं बढ़ायी जा रही है। इससे राज्य को नुकसान हो रहा है, क्या यह संवैधानिक है। एक लाख 37 हजार करोड़ रुपया कोल और खनन कंपनी पर निकलता है। हमें पैसे नहीं मिल रहे, क्या यह संवैधानिक है। खनन कंपनियां हमारे कोल से मुनाफा कमा रही है और हम थर्ड और फोर्थ ग्रेड के लिए भीख मांग रहे हैं, यह संवैधानिक है? 40 साल लगे राज्य को अलग करने में। 20 साल लग गये राज्य में मूल वासी को पद पर बने रहने के लिए। यही लोग थे, जिन्होंने राज्य को बनाया।

    मंत्रियों ने क्या कहा: इस सभा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता सहित कई विधायक और सरकारी अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री और विधायकों ने एक सुर में कहा कि किसी भी हाल में 1932 आधारित स्थानीय नीति का फैसला टल नहीं सकता। सीएम दोबारा इसे राज्यपाल के पास भेजेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखतियान आधारित स्थानीयता बिल फिर राज्यपाल को भेजेगी सरकार : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Next Article पाकिस्तान की मस्जिद में फिदायीन हमला, 32 पुलिसकर्मियों की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version