Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बालाकोट स्ट्राइक के बाद परमाणु युद्ध के कगार पर थे भारत-पाकिस्तान : माइक पोंपियो
    Breaking News

    बालाकोट स्ट्राइक के बाद परमाणु युद्ध के कगार पर थे भारत-पाकिस्तान : माइक पोंपियो

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री ने अपनी पुस्तक में किया दावा

    वाशिंगटन। फरवरी 2019 में बालाकोट स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान परमाणु युद्ध की कगार पर थे। यह दावा अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने अपनी पुस्तक में किया है।

    माइक पोंपियो ने कहा कि तत्कालीन भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनसे कहा था कि पाकिस्तान स्ट्राइक के बाद परमाणु हमले की तैयारी कर रहा था और भारत भी इसकी आक्रामक प्रतिक्रिया की तैयारी कर रहा है। पोंपियो ने अपनी किताब ”नेवर गिव एन इंच: फाइटिंग फॉर द अमेरिका आई लव” में इस मामले का जिक्र करते हुए बताया कि इस घटना के समय 27-28 फरवरी को वह अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन के लिए हनोई में थे और दोनों देशों में परमाणु टकराव टालने के लिए उनकी टीम ने रात भर भारत और पाकिस्तान से बातचीत की। पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कहा कि फरवरी 2019 में भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी परमाणु युद्ध में बदल सकती थी।

    गौरतलब है कि भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में फरवरी 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री ने किताब में जिक्र किया है कि वह उस रात को कभी भूल नहीं सकते। पहले उन्होंने परमाणु हथियारों पर उत्तरी कोरिया के नेताओं से बातचीत की, फिर रात भर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध टालने में जुटे रहे। पोंपियो लिखते हैं कि हनोई में भारतीय विदेश मंत्री से बात करने के लिए वह नींद से जागे। किताब में सुषमा स्वराज को गलती से ‘शी’ के बजाय ‘ही’ लिखा गया है। फिर पोंपियो ने इस बारे में पाकिस्तान में सत्ता के असली केंद्र वहां के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से बातचीत की। बाजवा को लगता था कि शायद भारत परमाणु युद्ध की तैयारी कर रहा था। आखिरकार दोनों देशों के बीच गलतफहमी सुलझ गई।

    हालांकि पोंपियो के दावों पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कोई टिप्पणी नहीं की। पोंपियो ने यह भी उल्लेख किया कि भारत से मजबूत संबंध बनाना उनके कार्यकाल की प्राथमिकता थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व हिंदू परिषद फिलहाल नहीं करेगी फिल्म पठान का विरोध
    Next Article गणतंत्र दिवस पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू, अंतरराज्यीय सीमा सील
    azad sipahi

      Related Posts

      नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

      May 28, 2026

      नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से पांच प्रमुख राजमार्ग बाधित, यातायात प्रभावित

      May 28, 2026

      अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत

      May 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, 20 जून तक गिरफ्तारी पर रोक
      • भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने अर्पित की श्रद्धांजलि
      • धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई
      • सरकार का दावा- देश में पेट्रोल-डीजल और घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त भंडार
      • TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version