Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»उद्यमियों की समस्याओं का हल ढूंढने के लिए उद्योग विभाग तत्पर : वंदना डाडेल
    झारखंड

    उद्यमियों की समस्याओं का हल ढूंढने के लिए उद्योग विभाग तत्पर : वंदना डाडेल

    adminBy adminJanuary 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। उद्योग सचिव वंदना डाडेल ने कहा कि विभाग उद्यमियों की समस्याओं का हल ढूंढने के लिए तत्पर है। बहुत हद तक विभाग कार्यरत है लेकिन चुनौतियां अधिक है, जिनका मिलकर समाधान किया जायेगा। कुछ पॉलिसी में संशोधन की जरूरत है, जिसे किया जायेगा। जमीन संबंधी समस्या के लिए विभाग एक कमेटी बनाकर मामले में चर्चा करेगी।

    उद्योग सचिव गुरुवार को झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत अन्य औद्योगिक संगठनों के सदस्यों के साथ हुई बैठक में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि चैंबर के सदस्यों से भी आग्रह है कि वे भी इस पर सुझाव विभाग को दें। जमीन लीज के मामले में अन्य राज्यों का दौरा कर मंथन किया जायेगा।

    निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सर्टिफिकेट जैसी चीजों के लिए व्यापारियों को बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। जरूरत है तो बस विभागीय वेबसाइट के इस्तेमाल की। विभाग के आधिकारिक वेबसाइट में सभी सुविधाएं उपलब्ध है। एक ही लॉग इन आइडी से व्यापारी इसका लाभ ले सकते है। कई मामलों में निवेशकों की ओर से भी लापरवाही दर्ज की जाती है। ऐसे में जरूरी है कि सभी तत्पर रहें।

    विनोद अग्रवाल ने कहा कि हमारे राज्य के वनोपज की देश भर में मांग है। इमली की पैदावार राज्य में अधिक है लेकिन वैल्यू एडिशन नहीं होने के कारण कम कीमत में ही इमली दक्षिणी राज्यों में भेजी जाती है। इसके अलावा बांस और महुआ जैसे वनोपज पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिये, जिससे ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सके। राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने की योजना पर काम करने की बात रखी गयी।

    व्यापारी अजय भंडारी ने कहा कि राज्य में बड़े उद्योगों को काफी महत्व दिया जाता है लेकिन राज्य के क्षेत्रीय उद्यमी काफी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सीएनटी जमीन आवंटन के लिए भी अलग से प्रावधान हैं लेकिन सरकार और विभाग को इस मामले में पहल करने की जरूरत है। कई ऐसे मामले आए हैं जब उद्यमियों को जमीन के कारण किसी दूसरे राज्य में उद्योग लगाना पड़ता है। जमीन ट्रांसफर के लिए बने प्रावधानों में भी सुधार की जरूरत है। कोयला एक ऐसी वस्तु है, जिसका सभी उद्योगों में लगभग इस्तेमाल है लेकिन जेएसएमडीसी से कोयला भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पाता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका को दूसरे सक्षम बेंच में ट्रांसफर करने का निर्देश
    Next Article सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से सात की अर्धवार्षिक परीक्षा अब 18 जनवरी से
    admin

      Related Posts

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025

      कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

      May 11, 2025

      वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version