आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का 79 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व में मोराबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास में 79 पौंड का केक काटकर जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया गया। सात ढाक और नौ नगाड़ा के साथ गुरुजी से मिलने झामुमो रांची जिला की पूरी टीम पहुंची और पूरा दिन कार्यकर्ता नाचते रहे। केक शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन, सीता सोरेन, कल्पना सोरेन पुत्री अंजली सोरेन ने संयुक्त रूप से केक काटकर उन्हें खिलाया। इस अवसर पर शिबू सोरेन ने कहा कि झारखंड खुशहाल हो और कोई भी जनता दुखी न हो। इसका ध्यान रखा जाये। मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एवं राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू, केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, प्रो अशोक सिंह, नंदकिशोर मेहता, पवन जेडिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

