Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»MISSION 2024 : अमित शाह का आना भाजपा का मास्टर स्ट्रोक
    Breaking News

    MISSION 2024 : अमित शाह का आना भाजपा का मास्टर स्ट्रोक

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धरती आबा बिरसा मुंडा की धरती पर अमित शाह के कदम पड़ते ही मिशन 2024 की गूंज झारखंड की आबो-हवा में महसूस होेने लगी है। राज्य की सभी पार्टियां और नेता राजनीतिक मोड में आ चुके हैं। साल की शुरूआत में ही अमित शाह का झारखंड आना झारखंड भाजपा के नेताओं के लिए वेक अप अलार्म तो है ही, साथ ही इसे भाजपा का मास्टर स्ट्रोक भी कहा जा सकता है।

    अमित शाह का आना और आनेवाले दिनों में भाजपा की राज्य में गतिविधियों पर नजर डालें तो इससे साफ पता चलता है कि भाजपा एक साथ दो लक्ष्य को भेदना चाहती है। पहले लक्ष्य में 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी हुई झारखंड की दो सीटें सिंहभूम और राजमहल है, वहीं दूसरे लक्ष्य में सभी पांचों प्रमंडलों की कमजोर सीटें शामिल हैं। सिंहभूम सीट को कांग्रेस के पंजे से छीनने के लिए भाजपा ने चाइबासा में अपना कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाइबास की धरती से राजनीतिक शंखनाद कर यहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भरेंगे। वहीं दूसरी ओर पलामू प्रमंडल की दो लोकसभा सीटों पलामू और चतरा में गुटबाजी और असंतोष को खत्म करने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी शनिवार से पलामू प्रमंडल में चार दिन के सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे।

    2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी आजसू का 12 सीटों पर कब्जा था। वहीं राजमहल सीट जेएमएम और चाइबासा सीट कांग्रेस के खाते में चली गयी थी। राजमहल झामुमो की सीटिंग सीट थी, लेकिन चाइबासा भाजपा की सीटिंग सीट थी। इस सीट को खोेने के बाद भाजपा की रणनीति पर कई सवाल खड़े हो गये हैं। इसलिए इस सीट को दोबारा वापस पाना भाजपा के लिए बेहद जरूरी हो गया है इसलिए भाजपा ने इसे पाने के लिए रणनीति के तहत काम भी शुरू कर दिया है। इसी के तहत अमित शाह की सभा सबसे पहले चाइबासा में हो रही है। उसके बाद संथाल परगना के राजमहल में ऐसी ही सभा करने की तैयारी है।

    पलामू प्रमंडल में लोकसभा की दो सीटें पलामू और चतरा हैं। 2019 में यह भाजपा की सीटिंग सीट थी और दोनों पर भाजपा ने ही कब्जा जमाया था, लेकिन इस बार स्थितियां थोड़ी अलग हैं। इस बार वहां भाजपा के अंदर अपने स्थानीय नेताओं को लेकर असंतोष पनपने लगा है। शायद इसलिए प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी 7 से 10 जनवरी तक पलामू प्रमंडल में रहेंगे और यहां के नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं के मनोभाव को समझेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोल्हान से झारखंड को साधेंगे अमित शाह
    Next Article कोर्ट फीस में वृद्धि के खिलाफ अधिवक्ताओं का रांची में पैदल मार्च
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version