आजाद सिपाही संवाददाता
खरसावां। खरसावां गोलीकांड की 75वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। शहीद स्थल पर पहुंच कर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और राज्य के मंत्री चंपई सोरेन समेत कई नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। खरसावां के इस ऐतिहासिक शहीद स्थल पर राज्य के कोने- कोने से भी पहुंच कर लोगों ने खरसावां गोलीकांड में मारे गये शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि 1 जनवरी 1948 को खरसावां गोलीकांड की घटना हुई थी। यह आजाद भारत के इतिहास का सबसे भीषण गोलीकांड था, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवायी थी। आदिवासी नेता जयपाल सिंह ने सरायकेला- खरसांवा को ओड़िशा में विलय करने के विरोध में खरसांवा हाट मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया था। इसमें हजारों लोग पहुंचे थे। जनसभा को देखते हुए वहां भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इस सभा में किसी कारणवश जयपाल सिंह नहीं पहुंच पाये। इस बीच जनसभा में पहुंचे लोगों और पुलिस के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद गोलियां चलीं, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गवां दी थी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



