रांची। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन (पीएलएफआई) सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी और 10 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोप खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र का रहनेवाला है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तिलकेश्वर गोप को रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। तिलकेश्वर गोप को पुलिस गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। तिलकेश्वर गोप की लंबे समय से रांची सहित कई जिले की पुलिस को तलाश थी। इसी बीच रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि तिलकेश्वर गोप टाटीसिल्वे इलाके में आया हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके निशानदेही पर रांची-खूंटी में ताबातोड़ छापेमारी की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version