Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद की गलबहियों से गाजियाबाद में सियासत गरमाई, विरोधी भाजपाइयों में खलबली
    राजनीति

    केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद की गलबहियों से गाजियाबाद में सियासत गरमाई, विरोधी भाजपाइयों में खलबली

    adminBy adminJanuary 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद जनरल डॉ. वीके सिंह और इसी सीट पर चार बार सांसद रहे डॉक्टर रमेश चंद तोमर जिस तरह से एक साथ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिले हैं, उससे गाजियाबाद की भाजपा की सिसायत गर्मा गयी है। राजनीति के जानकार इसका अपने-अपने तरीके से सियासी मायने निकाल रहे हैं। सबसे ज्यादा वे लोग परेशान दिख रहे हैं जो वीके सिंह के 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का सपना देख रहे थे। राजनीतिक समीक्षक वीके सिंह के इस कदम को जोर का झटका धीरे से दिया जाना मान रहे हैं।

    दोनों सियासी धुरंदरों के मिलन के बाद जहां राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर आने वाले समय मे गाजियाबाद में भाजपा की राजनीत का क्या स्वरूप होगा। साथ ही केंद्रीय मंत्री को टारगेट करने वाले राज्यसभा सांसद व भाजपा नेताओं का क्या रुख होगा। इस पर भी चर्चा हो शुरू गई है।

    पिछले दिनों के दौरान भाजपा में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और भाजपाइयों के बीच सियासी जंग छिड़ी हुई है। जिसमें राज्यसभा सांसद पूर्व मंत्री व जनप्रतिनिधि जनप्रतिनिधि अपरोक्ष वीके सिंह को घेरने में लगे हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण समय देखने को मिला जब इन्होंने विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल के आवास पर जाकर महापौर के लिए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नाम पर सहमती के नाम पर प्रस्ताव तैयार किया गया था। गाजियाबाद में भाजपा राजनीति में एकदम हड़कंप मच गया था । साथ ही काफी छीछालेदर दी हुई थी क्योंकि अगले ही दिन विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल ने इन लोगों पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा दिए थे। मामला हाईकमान तक पहुंचा था हालांकि जनरल वीके सिंह इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बोले थे लेकिन उन्होंने यह संदेश दे दिया था कि राजनीति में वह किसी से कम नहीं है और गाजियाबाद वह जो चाहेंगे वही होगा।

    अब उनकी राजनीतिक परिपक्वता का एक और उदाहरण सामने आया जब उन्होंने चार बार के संसद रहे डॉक्टर रमेश चंद तोमर के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर मिलकर गाजियाबाद के विकास के लिए चर्चा की। इस खबर के बाद गाजियाबाद की राजनीति में नया दौर शुरू हो गया। राजनीति समीक्षक कहते हैं कि आगे क्या होगा यह तो वक्त बताएगा लेकिन इतना तय है कि वीके सिंह यह संदेश देने में कामयाब हो गए हैं अपने विरोधियों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम हो चुके हैं । हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले भी उनके खिलाफ माहौल बनाने का असफल प्रयास किया था। माहौल बनाने वालों में यही गुट शामिल था। इस गुट ने वीके सिंह का हाईकमान ने विरोध किया था और उनको टिकट दिये जाने का विरोध किया था लेकिन वीके सिंह ने पुनः टिकट हासिल कर सबका मुंह बंद कर दिया था और जो उनके विरोधी थे टिकट मिलने के बाद उन्हीं के लिए वोट मांगते नजर आए थे।

    वीके सिंह का साथ मिलने से डॉक्टर रमेश चंद तोमर पूरी तरह से रिचार्ज हो चुके हैं । उनका कहना है कि वह और डॉ वीके सिंह का जो मिलन हुआ है उससे गाजियाबाद के विकास को चार चांद लगाएंगे । दोनों मिलकर गाजियाबाद की जनता और गाजियाबाद के विकास के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे। ठोस रणनीति बनाकर ज्यादा से ज्यादा काम होगा। डॉक्टर रमेश चंद तोमर कहते हैं कि अब उनका वीके सिंह जी के साथ मिलकर प्रयास होगा कि गाजियाबाद की जनता को जबरदस्त विकास मिले। सड़कें चौड़ी हो, खेल स्टेडियम हो, कमिश्नरेट जो हाल ही में सृजित की गई है उसको बेहतरीन ढंग से लागू कराया जाए ताकि शहर में कानून व्यवस्था बिल्कुल बेहतरीन हो सके। उधर राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि जिस तरह से यह दो बड़े दिग्गजों का मिलन का निश्चित तौर पर न केवल गाजियाबाद बल्कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के भाजपा राजनीति पर सकारात्मक असर पड़ेगा। कहीं ना कहीं भाजपा को इसका लाभ होने का संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता । 2024 के लोकसभा चुनाव पर इस एकीकरण का सकारात्मक का असर दावा भी राजनीतिक समीक्षक कर रहे हैं। अब यह तो वक्त बताएगा कि आगे क्या होने वाला है लेकिन राजनीतिक समीक्षकों की माने तो इन दोनों दिग्गजों के मिलन से विरोधियों खलबली का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की हुई बैठक, नौ प्रस्ताव हुआ पारित
    Next Article कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी से आज इडी करेगी पूछताछ
    admin

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version