Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रोहित शर्मा ने की शुभमन गिल की तारीफ, कहा-उनमें काफी परिपक्वता
    Breaking News

    रोहित शर्मा ने की शुभमन गिल की तारीफ, कहा-उनमें काफी परिपक्वता

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शुरुआत को मैच जिताने वाली पारियों में बदलकर अपार संयम का प्रदर्शन किया है। शुभमन गिल 50 ओवर के प्रारूप में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 21 पारियों में 73.76 की शानदार औसत से 1254 रन बनाए हैं। उन्होंने हैदराबाद में पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक भी लगाया था।

    रोहित ने तीसरे वनडे मैच में जीत दर्ज करने के बाद कहा,”उसमें काफी परिपक्वता है। जिस तरह से वह अपने खेल के बारे में सोचता है, जिस तरह से वह खेल को अपनाता है, वह शानदार है। जिस तरह से वह इस श्रृंखला में और श्रृंखला से पहले बल्लेबाजी कर रहा था, उसके बाद मुझे नहीं लगता कि उसके बारे में ज्यादा बताने की जरूरत है। वह अपने खेल को वास्तव में अच्छी तरह से समझता है। वह अपनी पारी को वास्तव में अच्छी तरह से गति देता है, और यही वह चीज है जो आप एकदिनी क्रिकेट में चाहते हैं।”

    रोहित गिल के खेल को समझने की क्षमता से हैरान हैं और उन्होंने कहा कि उनमें एक बार सेट होने पर बड़ा शतक बनाने की क्षमता है।

    रोहित ने कहा, “उसने बड़े शतक लगाए हैं, चाहे पिच कितनी भी सपाट क्यों न हो। लेकिन दोहरा शतक बनाना आसान नहीं है। उसने पहले एकदिनी में दोहरा शतक लगाया, वह समझ गए कि एक सेट बल्लेबाज को यथासंभव लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की जरूरत है। और शायद यही कारण है कि हमने पहले वनडे मैच में 350 से अधिक रन बनाए। मुझे बस यह महसूस होता है कि वह अपने खेल को वास्तव में अच्छी तरह से समझता है और यही उसके सफलता की कुंजी है।”

    तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि वह आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए उनकी वापसी को लेकर आशान्वित हैं, लेकिन इस साल के अंत में महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों को देखते हुए टीम उन्हें लेकर जल्दी नहीं करेगी।

    सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों के बाद शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव के तीन विकेटों की मदद से भारत ने मंगलवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में श्रृंखला के तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया और श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJHARKHAND : चाईबासा में IED-BLAST, एक जवान घायल
    Next Article झारखंड पुलिस के नौ पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक
    azad sipahi

      Related Posts

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025

      हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

      May 23, 2025

      मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version