रांची। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद को सच्ची श्रद्धांजलि उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही दी सकती है। देश की युवाशक्ति को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की समृद्धि में हर संभव योगदान देना चाहिए।
सिंह ने कहा कि शिक्षित होने का मतलब सिर्फ नौकरी प्राप्त करना या फिर डिग्री लेना नहीं होता है, बल्कि स्वामी विवेकानंद ने जो कहा कि शिक्षित होने का मतलब चरित्र का निर्माण, मानव का निर्माण एवं प्राप्त ज्ञान को आत्मसात करना ही शिक्षित होना होता है। अतः आज के युवा ज्ञानी बनें, चरित्रवान बनें और अपने अंदर मानव का निर्माण करें।