Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार के चार साल की उपलब्धियां, चार साल में सड़कों का बिछा जाल
    झारखंड

    हेमंत सरकार के चार साल की उपलब्धियां, चार साल में सड़कों का बिछा जाल

    adminBy adminJanuary 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -5200 किमी सड़कें बनीं, 4600 किमी पर चल रहा काम: सुनील कुमार
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने 29 दिसंबर को चार साल पूरे कर लिये। इन चार सालों में सरकार ने कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा है कि बीते चार सालों में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में पूरे राज्य में पथ निर्माण विभाग और भवन निर्माण विभाग ने बेहतर कार्य किया है। लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के साथ नयी योजनाओं की स्वीकृति और पूर्व की योजनाओं को पूर्ण कर जनता को सौंपा जा चुका है। वह गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के सभागार में विभाग की उपलब्धियों की जानकरी मीडिया को दे रहे थे। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी सहित पथ निर्माण एवं भवन निर्माण विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
    प्रधान सचिव ने बताया कि बीते चार सालों में विभाग ने 95 फीसदी बजट की राशि का व्यय किया है। वर्तमान समय में भी अब तक वित्तीय वर्ष 2023-24 के विरुद्ध 60 प्रतिशत राशि व्यय की जा चुकी है। राज्य में कुल 17 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है, जिसमें से 14 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 2000 किलोमीटर सड़क नेशनल हाइवे के माध्यम से बनायी जा रही है। राज्य सरकार की ओर से कुल 5200 किलोमीटर सड़क निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। वहीं 4600 किलोमीटर का सड़क निर्माण जारी है। उन्होंने बताया कि 283 योजनाएं वर्तमान में विभाग की ओर से चलायी जा रही हैं। अब तक विभाग की ओर से 398 बड़े पुल-पुलिया का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। वहीं बीते चार सालों में 525 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिसकी कुल दूरी 6500 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि राज्य में कई सड़क योजनाओं को एनएचएआइ के माध्यम से कराया जा रहा है। राज्य सरकार की सकारात्मक पहल की वजह से एनएचएआइ के माध्यम से 40 हजार करोड़ की सड़क योजनाओं पर राज्य में काम हो रहा है। वहीं भारतमाला परियोजना पर 2500 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
    सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों की सड़कों का भी विकास किया जा रहा है। रांची के इनर रिंग रोड के 10 पार्ट में से कुल तीन पार्ट को स्वीकृति दी जा चुकी है। 194 किलोमीटर लंबे आउटर रिंग रोड का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। वहीं रिंग रोड की कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है और कई कनेक्टिंग रोड की स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है। फ्लाइओवर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कांटाटोली से सिरमटोली को जोड़ने की स्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं हरमू फ्लाई ओवर के निर्माण को लेकर भी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। इसके साथ ही कई अन्य शहरों में भी फ्लाई ओवर निर्माण पर काम किया जा रहा है। राज्य सरकार की पहल से राज्य में एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर, टूरिस्ट एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर पर भी काम किया जा रहा है। साथ ही वर्ल्ड बैंक के सहयोग से भी सड़क बना रहे हैं। करमटोली एलिवेटेड रोड का डीपीआर लगभग तैयार है।
    झारखंड भवन सहित कई अन्य भवन का निर्माण जल्द होगा पूर्ण
    विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बताया कि भवन निर्माण विभाग की ओर से राज्य में और राज्य के बाहर भी कई भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इनमे से ज्यादातर भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राज्य में दो नये मेडिकल कॉलेज 500 शैय्या वाले अस्पताल, सामुदायिक केंद्र, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, अनुमंडलीय अस्पताल, बोकारो मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक डिग्री कॉलेज के साथ-साथ पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट, कृषि पशुपालन विभाग के कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। इसके लिए भवन निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से भी विभिन्न विभागों की बिल्डिंगों का निर्माण सुनिश्चित किया जाता है। विभाग ने 2022-23 में 603 करोड़ के बजट के विरुद्ध 96 प्रतिशत से ज्यादा व्यय भवन निर्माण पर किया था। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में विभाग ने 76 प्रतिशत व्यय अब तक किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिशोम गुरु शिबू सोरेन 80 और बाबूलाल 66 साल के हुए
    Next Article आईएलटी20: एमआई एमिरेट्स के गेंदबाजी कोच नियुक्त हुए मिचेल मैक्लेनाघन
    admin

      Related Posts

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025

      स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन

      June 15, 2025

      झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      • झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
      • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version