-गुरुजी का जन्मदिन धूमधाम से मना, सीएम ने लिया आशीर्वाद
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। राज्य के दो लाल पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी का गुरुवार को जन्म दिन था। झारखंड के लाल दिशोम गुरु शिबू सोरेन 80 साल के हो गये। वहीं, बाबूलाल 66 साल के। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के जन्मदिन पर पार्टी की तरफ से 80 पौंड का केक काटा गया। इस अवसर पर मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पार्टी महासचिव विनोद पांडेय, राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे। जश्न का माहौल था। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
बाबूलाल के जन्मदिन पर कोई आयोजन नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने जन्मदिन पर कोई आयोजन नहीं किया। पार्टी कुछ कार्यकर्ताओं ने फूल-पौधे देकर उन्हें मुबारक बाद की। एक-दो स्कूल के बच्चों ने केट काट कर उनका जन्म दिन मनाया। पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन पर और सोशल मीडिया के माध्यम से मुबारकवाद दी।