Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बरियातू में मंदिर में हुई तोड़-फोड़ के बाद साइबर ठग उसे ठीक कराने के नाम पर आॅनलाइन मांग रहे पैसे
    Jharkhand Top News

    बरियातू में मंदिर में हुई तोड़-फोड़ के बाद साइबर ठग उसे ठीक कराने के नाम पर आॅनलाइन मांग रहे पैसे

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बरियातू में आठ जनवरी को श्रीराम-जानकी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तोड़-फोड़ की थी। मंदिर में स्थापित मूर्ति को खंडित कर दिया था। उस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास बरियातू रोड जाम कर प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद मंदिर में मूर्ति की पुनर्स्थापना के लिए कवायद शुरू की गई थी। इसका फायदा अब कुछ साइबर अपराधी उठा रहे हैं। मंदिर की मूर्ति की पुनर्स्थापना के नाम पर कुछ साइबर अपराधियों ने उस दिन की घटना का फुटेज एकत्र कर एक वीडियो बनाया है।
    जिसमें बताया गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर की मूर्तियों को तोड़-फोड़ दिया गया। अब इसकी पुनर्स्थापना में कुल 15 हजार रुपए खर्च आ रहे हैं। इसलिए आप सभी इसमें सहयोग करें। वीडियो के अंत में एक क्यूआर कोड दिखाया जाता है, जिस पर पैसे की मांग की जा रही है। उक्त वीडियो में यह भी कहा गया है कि अगर आप पैसे नहीं दे सकते हैं तो उक्त वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच शेयर करें, ताकि मंदिर के लिए पैसे जुटाए जा सकें।

    मंदिर के पुजारी ने कहा- किसी से भी क्यूआर कोड से पैसे नहीं मांगे गए
    इधर, मंदिर के पुजारी रामदेव पांडेय ने कहा कि मंदिर प्रबंधन की ओर से कोई क्यूआर कोड जेनरेट नहीं किया गया है और ना ही कोई वीडियो जारी कर किसी से पैसे की मांग की गई है। किसी साइबर फ्रॉड की ओर से ऐसा किया जा रहा है। पुजारी ने कहा है कि मंदिर में मूर्तियों के पुनर्स्थापना के लिए बजट बनाया गया है। इसके लिए पैसे मंदिर के बैंक एकाउंट के माध्यम से लिए जाएंगे। रामदेव पांडेय ने कहा है कि वीडियो की जानकारी सिटी एसपी को दे दी गई है। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआइएसआइएस से युवाओं को जोड़ने की फिराक में था फैजान
    Next Article बाबूलाल मरांडी ने ईडी की पूछताछ को लेकर सीएम पर साधा निशाना, कहा- ‘चलो कहीं से तो हुई शुरूआत’
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ED मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, रांची पुलिस की जांच पर लगाई रोक

      January 16, 2026

      रेलवे ट्रैक के पास से युवक का शव बरामद, पत्थर से कूचकर हत्या किए जाने की आशंका

      January 16, 2026

      झारखंड में ठंड का कहर जारी, 2.7 डिग्री पहुंचा खूंटी का तापमान

      January 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर
      • ED मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, रांची पुलिस की जांच पर लगाई रोक
      • रेलवे ट्रैक के पास से युवक का शव बरामद, पत्थर से कूचकर हत्या किए जाने की आशंका
      • झारखंड में ठंड का कहर जारी, 2.7 डिग्री पहुंचा खूंटी का तापमान
      • जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version