Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»विधानसभा चुनाव परिणाम हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफलः विष्णुदत्त शर्मा
    राजनीति

    विधानसभा चुनाव परिणाम हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफलः विष्णुदत्त शर्मा

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJanuary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कटनी । भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सहित तीन राज्यों में शानदार विजय को लेकर हमें किसी भी प्रकार की शंका नहीं थी। विधानसभा चुनाव का परिणाम कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम तथा जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास, देश व प्रदेश का विकास, सैकड़ों योजनाओं का लाभ लेने वाली जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल था। पार्टी कार्यकर्ता अब लोकसभा चुनाव में प्रदेश का हर बूथ जीतकर हर बूथ कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुट जाएं।

    यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को कटनी जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विगत ढाई वर्ष से हम और हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जो कार्य कर रहे थे, यह हमारे संगठन की ताकत थी, जिसने इन परिणामों को लाकर तमाम राजनीतिक पंडितों की नकारात्मक कयासों पर विराम लगा दिया। प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की कुशल संगठनात्मक क्षमता हमारी इस जीत के स्तंभ हैं।

    शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा पर विश्वास क्यों न करे जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिर्फ कटनी में एक लाख लोगों को घर मिले हों, मुफ्त चिकित्सा मिली हो, मुफ्त अनाज, लाडली बहनों का सशक्तिकरण और इस तरह न जाने कितनी योंजनाओं से गरीब तथा सामान्य वर्ग लाभान्वित हुआ हो।

    हमें अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दिलाने की चिंता करनी होगी

    उन्होंने कहा कि हम विजयी हैं लिहाजा विनम्र हैं। हमारी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमको जनता का ख्याल रखना होगा। अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दिलाना होगा। लोकसभा चुनाव में भी हम इसी तरह जनता से आर्शीवाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य 51 फीसदी वोट पाना था और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से मध्यप्रदेश में हमने 49 फीसदी वोट हासिल किया। चुनाव में यह इतिहास बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से संभव हुआ। इस बार मध्यप्रदेश में हमने 40 हजार बूथ जीते हैं। जो बूथ नहीं जीत सके हैं, उनको जीतना अब हमारा लक्ष्य है। अल्पसंख्यक समाज ने भी हमें वोट दिया। जिन्हें विपक्षी लोग गुमराह करते थे, यह सबके लिए समान योजनाओं की ताकत का परिणाम है।

    हर बूथ को जीतने जुट जाएं कार्यकर्ता

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिल रहा है उसका श्रेय भाजपा के जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए। अब हर बूथ कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुट जाएं। अधिक से अधिक संख्या में लोगों अन्य दलों के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को जोड़ें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ता के मान और सम्मान की रक्षा सत्ता और संगठन दोनों को करनी होगी। इससे पूर्व जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारीगणों, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने मूर्धन्य साहित्यकार हरिराम द्विवेदी के निधन पर शोक जताया
    Next Article स्टेट बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप हजारीबाग में 13 से
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version