Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावोस में पहले दिन किया 70 हजार करोड़ का एमओयू
    देश

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावोस में पहले दिन किया 70 हजार करोड़ का एमओयू

    adminBy adminJanuary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्विटजरलैंड स्थित दावोस में मैग्नेटिक महाराष्ट्र के अत्याधुनिक हॉल में 70 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किये। महाराष्ट्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब बनाने के लिए 4000 करोड़ रुपये के निवेश पर भी समझौता हुआ है।

    दावोस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योग मंत्री उदय सामंत की मौजूदगी में आईनॉक्स एयर प्रोडक्शन के साथ 25 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कंपनी के प्रमुख सिद्धार्थ जैन से चर्चा की। अमेरिका की प्रमुख औद्योगिक गैस उत्पादक कंपनी आईनॉक्स महाराष्ट्र में हरित हाइड्रोजन परियोजना स्थापित करना चाहती है। इस संदर्भ में जैन ने मुख्यमंत्री से महाराष्ट्र में हरित हाइड्रोजन और अमोनिया परियोजनाएं शुरू करने के बारे में भी चर्चा की।

    सबसे बड़े औद्योगिक समूहों में से एक बीसी जिंदल के साथ आज 41 हजार करोड़ के एमओयू पर भी हस्ताक्षर किये गये। इससे महाराष्ट्र में इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण के क्षेत्र में 5000 नौकरियां पैदा होंगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के लिए 4000 करोड़ रुपये का अनुबंध, महाप्रीत और अमेरिका प्रेडिक्शन ने महाराष्ट्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब बनाने के लिए 4000 करोड़ रुपये के निवेश पर हस्ताक्षर किए गए।

    यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला प्रोजेक्ट है। एमओयू पर हस्ताक्षर के समय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उद्योग मंत्री उदय सामंत, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव भूषण गगरानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ब्रिजेश सिंह, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव हर्षदीप कांबले, एमआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विपिन शर्मा उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभिभावक संघ की मांग, बंद किये जाये स्कूल
    Next Article उपराष्ट्रपति ने उर्वरक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से जुड़ी केन्द्रीय मंत्री मांडविया की पुस्तक का किया विमोचन
    admin

      Related Posts

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025

      राहुल गांधी ने वायनाड में दोहराया वोट चोरी का आरोप, जल्द खुलासे का दावा

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version