Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नेपाल के वामपंथी दलों को एकजुट करने के लिए फिर सक्रिय हुआ चीन
    विदेश

    नेपाल के वामपंथी दलों को एकजुट करने के लिए फिर सक्रिय हुआ चीन

    adminBy adminJanuary 27, 2024Updated:January 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के वामपंथी दलों को एकजुट करने के लिए चीन फिर सक्रिय हो गया है। चीन के सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं का लगातार हो रहा नेपाल दौरा इसी बात की तरफ संकेत दे रहा है।

    चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के विदेश मामलों की उप मंत्री नेपाल के वामपंथी दलों के नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रही हैं और उन्हें चीन के राष्ट्रपति का संदेश दे रही हैं। 26 जनवरी को काठमांडू पहुंचे चीन के विदेश विभाग के दक्षिण एशियाई देशों के प्रभारी सुन हायान ने वामपंथी नेताओं के साथ शुक्रवार और शनिवार को कई बैठकें कीं।

    चीन के राष्ट्रपति का विशेष संदेश लेकर नेपाल पहुंचे चीनी प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री एवं नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ से मुलाकात की। इस मुलाकात के फौरन बाद चीनी प्रतिमंडल प्रमुख विपक्षी दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मिलने उनके पार्टी दफ्तर पहुंचा। दोनों मुलाकात के बाद जो आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई उससे संकेत मिलते हैं कि चीन नेपाल के वामपंथी दलों को एक करने के लिए फिर सक्रिय हो गया है।

    प्रचंड से मुलाकात के क्रम में वहां मौजूद रहे उनके विदेश मामलों के सलाहकार रूपक सापकोटा ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और नेकपा (माओवादी) के बीच संबंधों को लेकर चर्चा हुई।

    पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात के क्रम में मौजूद रहे नेकपा (एमाले) के विदेश मामलों के प्रमुख डॉ. राजन भट्टराई ने बताया कि नेपाल में पश्चिमी देशों के बढ़ते प्रभाव को लेकर चीन ने चिंता जताई है। बीआरआई प्रोजेक्ट के आगे नहीं बढ़ने पर भी चीन ने अपनी चिंताओं से अवगत कराया। भट्टराई से जब यह पूछा गया कि क्या वामपंथी दलों को एक करने को लेकर कोई बात हुई है इस पर उन्होंने सीधे तो जवाब नहीं दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि चीन नेपाल में सभी वामपंथी दलों को मजबूती के साथ सत्तारूढ़ देखना चाहता है। यह ओपन सेक्रेट है।

    इन दोनों के अलावा चीनी प्रतिनिधिमंडल की योजना अन्य छोटे वामपंथी दलों के नेताओं से भी मुलाकात करने की है। ओली की पार्टी से अलग हुए पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल से मिलकर चीनी प्रतिनिधिमंडल ने चीन और नेपाल के रिश्ते और मजबूत बनाने की बात कही। जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव से भी चीनी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने निजामुद्दीन दरगाह पर हाजरी दी
    Next Article जानलेवा हमला के दोषी को दस साल की सजा
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version