Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने निजामुद्दीन दरगाह पर हाजरी दी
    देश

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने निजामुद्दीन दरगाह पर हाजरी दी

    adminBy adminJanuary 27, 2024Updated:January 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – शुक्रवार देर रात दरगाह पहुंच कर सूफियाना कव्वाली का भी आनंद लिया

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार देर रात में हाजिरी दी। वहां पर उन्होंने सूफियाना कव्वाली का भी आनंद लिया। वह आधा घंटा से अधिक दरगाह प्रांगण में ठहरे और उन्होंने सूफीवाद के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। इस मौके पर दरगाह के सज्जादा-नशीनों के साथ-साथ दीगर जिम्मेदारान भी मौजूद थे।

    राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपनी भारत यात्रा के अंतिम पड़ाव पर दरगाह हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया पर हाजिरी देकर विश्व को शांति का संदेश देने का प्रयास किया है। इसके साथ ही यह बताने का प्रयास किया गया है कि वह सूफीवाद से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने सूफी संत हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया के प्रमुख शिष्य हजरत ख्वाजा अमीर खुसरो की दरगाह की भी जियारत की। इस मौके पर राष्ट्रपति ने दरगाह में उपस्थित सज्जादानशीनों और अन्य लोगों से अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा है कि वह भारत में लगभग 750 साल पहले पनपने वाले सूफिज्म से काफी प्रभावित हैं और उनके सिद्धांतों को पसंद करते हैं।

    दरगाह के चीफ इंचार्ज काशिफ निजामी ने बताया कि जिस समय राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दरगाह प्रांगण में आए, वहां काफी गहमागहमी थी। काफी लोग उनके स्वागत के लिए वहां पर मौजूद थे। राष्ट्रपति ने दरगाह हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया और दरगाह हजरत ख्वाजा अमीर खुसरो पर हाजिरी दी और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। दरगाह पर राष्ट्रपति का परम्परागत तरीके से स्वागत भी किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने वहां हो रही सूफियाना कव्वाली का भी आनंद लिया और काफी समय व्यतीत किया। ख्वाजा के दरबार में आकर वह काफी खुश नजर आए और उन्होंने राष्ट्रपति का दरगाह कमेटी और अन्य लोगों की तरफ से धन्यवाद भी व्यक्त किया।

    ज्ञातव्य है कि ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर भारत आने वाले कई राष्ट्राध्यक्षों ने हाजिरी दी हैं। इसमें अब ताजा और एक नया नाम राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का जुड़ गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोयला कारोबारी इजहार की रिमांड पूरी, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
    Next Article नेपाल के वामपंथी दलों को एकजुट करने के लिए फिर सक्रिय हुआ चीन
    admin

      Related Posts

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

      August 2, 2025

      बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version