रांची। ईडी ने हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की रिमांड अवधि समाप्त होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। ईडी के विशेष न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया। इससे पूर्व ईडी ने 23 जनवरी को इजहार को चार दिन और 17 जनवरी को छह दिन के रिमांड पर लिया था।

गत 16 जनवरी को ईडी ने हजारीबाग स्थित उसके आवास एवं फैक्ट्री पर छापा मारा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। 70 करोड़ रुपये के कोल लिंकेज की हेरा फेरी मामले में इजहार अंसारी आरोपित है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version