Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»धनबाद में नये एसएसपी का दिखा असर, कोल माफियाओं में हड़कंप
    Jharkhand Top News

    धनबाद में नये एसएसपी का दिखा असर, कोल माफियाओं में हड़कंप

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiJanuary 7, 2024Updated:January 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हजारों टन कोयला जब्त, कई थानों के प्रभारी नपे
    -रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ी, पुलिस की कार्यशैली में दिखने लगा असर
    सुनील भंडारी
    धनबाद। गोविंदपुर बरवा में बंद पड़े कोयला भट्ठे में छापेमारी कर पुलिस ने जो 100 टन अवैध कोयला बरामद किया है, वह तो अभी झांकी मात्र है। धनबाद के नये एसएसपी एचपी जनार्दनन के आते ही धनबाद में कोयला तस्करों का साम्राज्य हिलने लगा है। पहले भी धनबाद के डीसी लगातार कोयला तस्करों पर नकेल कसने की कोशिश करते थे, लेकिन पूर्व में पुलिस का साथ नहीं मिलने से कोयला तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती थी। अब नये एसएसपी के आने के साथ ही इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ी है। कोयले के अवैध कारोबार पर ब्रेक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त के आदेश पर एसडीएम के नेतृत्व में लगातार छापामारी की जा रही है और उसमें नये एसएसपी एचपी जनार्दनन का पूरा साथ मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनबाद में पद संभालते ही नये एसएसपी ने थाना प्रभारियों के खिलाफ बैठक की थी। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी हाल में कोयले का अवैध कारोबार नहीं चलना चाहिए। जो भी इसे अंजाम दे रहा है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। बता दें कि तेतुलमारी थाना अंतर्गत छापेमारी के दौरान कई हजार टन अवैध कोयला बरामद किया गया। झरिया में भी छापेमारी कर 30 हजार टन अवैध कोयला बरामद किया गया। इसके अलावे पुलिस उपाधीक्षक ने रात्रि में गस्ती चेकिंग के क्रम में पाया कि बरवाअड्डा, गोविंदपुर, निरसा, मैंथन ओपी के कुछ पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। जांच के क्रम में यह प्रमाणित होते ही पुअनि विकास यादव, प्रभारी मैथन को तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र धनबाद वापस भेजा गया। निरसा थाना के पुअनि प्रमोद कुमार राय, सरताज खान, संजय कुमार और रमेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए, विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया। इसके अतिरिक्त गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्तियों द्वारा कोयले का अवैध खनन तथा व्यापार किया जा रहा है। उसके सत्यापन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। सत्यापन करने पर उपरोक्त स्थल से अवैध कोयला एवं ट्रक बरामद किया गया है। इसके आरोप में तेतुलमारी के थाना प्रभारी पुअनि रोशन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया। नये एसएसपी जनार्दन सिंह के आने से अवैध कोल माफियाओं में हड़कंप मच गया है। एसएसपी का साफ कहना है कि किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। मामले की जांच-पड़ताल कर पुलिस कोल माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। बता दें कि धनबाद में कोयला तस्करी बेधड़क जारी थी। शिकायत मिलने के बावजूद कोयला तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती थी, उलटे शिकायतकर्ता को भी धमकी मिलने लगती थी। नये एसएसपी के आने के बाद धनबाद पुलिस की स्थिति बदली है और पुलिसिया कार्रवाई का असर अब दिखने लगा है। रात्रि में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गयी है। जगह-जगह अवैध वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री से गांव के जनप्रतिनिधियों के शिष्टमंडल ने की मुलाकात, मानदेय वृद्धि का मिला आश्वासन
    Next Article खादी हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी होने का परिचायक : हेमंत
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version