Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गुजरात के पांच आईपीएस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा राष्ट्रपति पदक
    देश

    गुजरात के पांच आईपीएस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा राष्ट्रपति पदक

    adminBy adminJanuary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – एसपीजी के आईजी राजीव रंजन भगत, अहमदाबाद रेंज के आईजी प्रेमवीर सिंह का भी नाम

    अहमदाबाद। गणतंत्र दिवस पर इस बार गुजरात के 5 आईपीएस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का कार्य देखने वाले एसपीजी में आईजी आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन भगत, अहमदाबाद रेंज के आईजी प्रेमवीर सिंह, अहमदाबाद के ट्रैफिक एडिशनल पुलिस कमिश्नर नरेन्द्र चौधरी, बीएसएफ के डीआईजी मनिन्दर प्रताप सिंह पवार और सीबीआई से डेप्युटेशन से वापस आए गुजरात कैडर के राधवेन्द्र वत्स का नाम शामिल हैं।

    राजीव रंजन भगत 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इनका जन्म बिहार में 1 अप्रेल 1968 को हुआ था। इतिहास में एमए तक पढ़ाई करने वाले वे गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वे अभी एसपीजी में आईजी के तौर पर कार्यरत हैं।

    प्रेमवीर सिंह 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इनका जन्म 1 जून 1974 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। इन्होंने गणित में एमएससी तक की पढ़ाई की और वे अभी अहमदाबाद के रेंज आईजी हैं। वे पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के ज्वॉइंट पुलिस आयुक्त रह चुके हैं। साथ ही वे अहमदाबाद शहर के इंचार्ज पुलिस आयुक्त भी रह चुके हैं।

    मनिंदर प्रताप सिंह पवार वर्ष 2005 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस ऑफिसर हैं। इनका जन्म पंजाब में 12 मई, 1978 को हुआ था। इन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल कम्यूनिकेशन से बीई किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन पुलिस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। 5 वर्ष के लिए वे डेप्युटेशन पर हैं। बीएसएफ में वे डीआईजी के रूप में कार्यरत हैं।

    राघवेन्द्र वास्ता वर्ष 2005 बैच के आईपीएस हैं। इनका जन्म उत्तर प्रदेश में 16 सितम्बर 1978 को हुआ था। वे ईसीई में बीटेक और आईटी में एमटेक किया है। मास्टर इन पुलिस मैनेजमेंट की भी पढ़ाई पूरी की है। हाल में वे सीबीआई से डेप्युटेशन पर वापस गुजरात कैडर के आईपीएस के रूप में कार्यरत हैं।

    नरेन्द्र चौधरी वर्ष 2006 बैच के आईपीएस हैं। इनका जन्म सूरत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 18 फरवरी, 1968 को हुआ था। उन्होंने बीए तक की पढ़ाई की है। ट्रैफिक विभाग एडिशनल कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल ने कहा, राज्य सरकार का सीआरपीएफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना गलत
    Next Article शांति के साथ विकास पथ पर अग्रसर है जम्मू-कश्मीर : शाह
    admin

      Related Posts

      मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को घेरा

      May 21, 2025

      मुंबई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में इडी की छापेमारी

      May 21, 2025

      छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version