Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»शिंदे समूह की शिवसेना में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा
    राजनीति

    शिंदे समूह की शिवसेना में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा

    adminBy adminJanuary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा रविवार दोपहर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे। मिलिंद देवड़ा के साथ तकरीबन 10 पूर्व पार्षद और 450 पदाधिकारी भी शिवसेना में शामिल होंगे।

    रविवार सुबह ही मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि पार्टी में मिलिंद देवड़ा को समझाने का प्रयास किया गया , लेकिन उन्होंने जो निर्णय लिया है, वह खेदजनक है।

    मिलिंद देवड़ा कांग्रेस में पिछले कई वर्षों से नाराज चल रहे थे। इस बीच दक्षिण मुंबई संसदीय सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना का कब्जा है। इसलिए दक्षिण मुंबई से उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी। इसलिए मिलिंद देवड़ा ने तीन दिन पहले पार्टी स्तर पर दक्षिण मुंबई सीट पर अपना हक जताया था, लेकिन उनकी मांग को प्रतिसाद नहीं मिला था। इसके बाद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद मिलिंद देवड़ा ने प्रभादेवी में सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान गणेश का दर्शन किया। मौके पर शिंदे समूह के विधायक सदा सरवणकर उपस्थित थे।

    जानकारी के अनुसार मिलिंद देवड़ा कोलाबा में स्थित शिंदे समूह के कार्यालय में जाएंगे। मिलिंद देवड़ा दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री के शासकीय आवास वर्षा बंगले पर जाएंगे और 2 बजे अपराह्न शिंदे समूह की पार्टी में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा के साथ 10 पूर्व पार्षद, 20 पदाधिकारी,15 महत्वपूर्ण व्यापार संघ और 450 कार्यकर्ता भी शिंदे समूह की शिवसेना शामिल हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल कविरायर के राम नाटकम का गीत साझा किया
    Next Article राजनाथ सिंह ने देश के सैन्य इतिहास में कानपुर शहर के महत्व को याद किया
    admin

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version